छत्तीसगढ

Cm in Saja : मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य आमजनों की आर्थिक स्थिति में सुधार करना…मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा की गई घोषणाएं…

रायपुर, 27 दिसंबर। Cm in Saja : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य आमजनों की आर्थिक स्थिति में सुधार करना है। बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की व्यवस्था करना है।  उन्होंने बताया कि आईटीआई का उन्नयन किया जा रहा है। स्वास्थ्य योजनाओं में मुफ्त इलाज और दवाईयां मिल रही हैं। हाट बाजार क्लिनिक जैसी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। 

छत्तीसगढ़ की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सरकार कदम उठा रही है। राम वन गमन परिपथ का निर्माण किया गया ।मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में प्रचलित विभिन्न संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय परंपरा के अनुसार कार्य किया जा रहा है।

भेंट-मुलाकात : साजा विधानसभा, ग्राम बोरी

1. बोरी में प्री-मेट्रिक एवं पोस्ट मेट्रिक अनुसूचित जाति / जनजाति छात्रावास खोले जायेंगे।

2. सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बोरी में अतिरिक्त 20 बेड (बिस्तर) उन्नयन करने की घोषणा।

3. लिटिया (सेमरिया) में नवीन आई.टी.आई की स्थापना की जायेगी।

4. घोटवानी, खिलोराकला और देवरी में हायर सेकण्डरी स्कूलों का भवन निर्माण करवाया जायेगा।

5. शासकीय महाविद्यालय बोरी में एम.ए. राजनीति विज्ञान और अर्थशास्त्र की कक्षाएं प्रारंभ की जायेंगी।

6. बोरी में उप पंजीयक कार्यालय प्रारंभ किया जायेगा।

7. सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धमधा में पोषण पुनर्वास केन्द्र (NRU) की स्थापना की जायेगी।

8. शिवकोकड़ी मे पुल निर्माण की घोषणा।

9. पोटिया-टेमरी मार्ग में पुल निर्माण की घोषणा।

10. घोटवानी से मुड़पार मार्ग में पुल निर्माण की घोषणा।

11. नवागांव – परसदापार मार्ग में पुल निर्माण की घोषणा।

12. डोमा-पथरिया मार्ग में पुल निर्माण की घोषणा।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button