झारखंडराष्ट्रीय

CM Soren : पूर्व मंत्री समरेश सिंह के निधन पर बोले सीएम हेमंत, आहत हूं, राजकीय सम्मान के साथ होगी अंतिम विदाई

रांची, 01 दिसंबर। CM Soren : झारखंड की पूर्ववर्ती बाबूलाल मरांडी सरकार में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री रहे बोकारो के पूर्व विधायक समरेश सिंह का आज सुबह 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया। समरेश सिंह के निधन पर झारखंड के कई दिग्गज नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। दिवंगत समरेश सिंह को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, बीजेपी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि मैं आहत हूं। सीएम ने राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की बात कही।

मुख्यमंत्री सहित कई नेताओं ने जताया दुख

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Soren) ने दिवंगत समरेश सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया। लिखा कि झारखंड सरकार में पूर्व मंत्री और बोकारो से पूर्व विधायक आदरणीय समरेश सिंह जी के निधन की खबर से आहत हूं। परमात्मा दिवगंत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति दे। मुख्यमंत्री ने ऐलान किया है कि समरेश सिंह के पार्थिव शरीर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी।

बाबूलाल मरांडी ने भी निधन पर जताया दुख

बीजेपी विधायक दल के नेता और सूबे के पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने भी समरेश सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया। कहा कि झारखंड के पूर्व मंत्री व बोकारो के पूर्व विधायक, जननेता समरेश सिंह जी के निधन की दुखद सूचना से मन व्यथित है। जनहित के मुद्दों को लेकर अपने धारदार आंदोलनों के लिए वह सदैव याद किए जाएंगे। बता दें कि समरेश सिंह झारखंड गठन के पश्चात बाबूलाल मरांडी की अगुवाई में बनी सरकार में मंत्री रहे।

1977 में राजनीतिक पारी का आगाज करने वाले समरेश सिंह ने आखिरी बार 2009 में बाबूलाल मरांडी द्वारा बनाई गई पार्टी, झारखंड विकास मोर्चा के टिकट पर बोकारो विधानसभा सीट से जीत हासिल की थी। इस लिहाज से बाबूलाल मरांडी के साथ उनका गहरा नाता रहा।

सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने समरेश सिंह के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता समरेश सिंह जी के निधन की दुखद सूचना मिली। उनके निधन से झारखंड के राजनीतिक जगत में जो शून्यता आई है उसकी भरपाई संभव नहीं है। कहा कि ईश्वर उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति दे। दिवंगत आत्मा को शांति मिले।प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा कि झारखंड के पूर्व मंत्री सह बोकारो के पूर्व विधायक और मेरे राजनीतिक अभिभावक रहे आदरणीय समरेश सिंह जी का निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है।उन्होंने हमेशा एक अभिभावक की तरह मेरा मार्गदर्शन किया। ईश्वर परिजनों को दख सहने का साहस दें और दिवंगत आत्मा को शांति मिले।

कोयलांचल में बीजेपी का बड़ा चेहरा थे समरेश

बता दें कि लंबे समय से बीमार चल रहे पूर्व मंत्री समरेश सिंह ने आज बोकारो सेक्टर-4 स्थित आवास में अंतिम सांस ली। 12 नवंबर को ही उन्हें रांची के मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। 29 नवंबर की हो समरेश सिंह वापस बोकारो लौटे थे। 1977 में बाघमारा विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जीत हासिल कर राजनीतिक पारी का आगाज करने वाले समरेश सिंह ने 1980 में पहली बार बोकारो विधानसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीता। 1985 में भी बीजेपी से चुनाव जीते। इस दौरान उन्होंने (CM Soren) बीजेपी से बगावत करके इंदर सिंह नामधारी और 13 विधायकों के साथ मिलकर संपूर्ण क्रांति दल नाम की पार्टी बनाई। हालांकि, कुछ ही दिनों बाद बीजेपी में इसका विलय कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button