अंतरराष्ट्रीय

Co-Founder of Google : सर्गेई ब्रिन लेंगे दूसरी पत्नी से भी तलाक, दाखिल की याचिका

कैलिफोर्निया, 20 जून। Co-Founder of Google : सर्गेई ब्रिन ने नवंबर 2018 में निकोल शानाहान से गुप्त रूप से शादी की थी। दोंनों का एक तीन साल का बेटा भी है। अब वे अपनी दूसरी पत्नी निकोल शानाहान से भी तलाक लेना चाह रहे हैं।

गूगल के सह-संस्थापक सर्गेई ब्रिन अपनी दूसरी पत्नी निकोल शानाहान से भी तलाक लेंगे। इसके लिए उन्होंने अदालत का दरवाजा खटखटाया है। गौरतलब है कि गूगल के सह-संस्थापक सर्गेई ब्रिन दुनिया के छठे सबसे अमीर व्यक्ति हैं। उनके पास 94 बिलियन डॉलर की संपत्ति है। 

सर्गेई ब्रिन (Co-Founder of Google) ने नवंबर 2018 में निकोल शानाहान से गुप्त रूप से शादी की थी। दोंनों का एक तीन साल का बेटा भी है। अब वे अपनी दूसरी पत्नी निकोल शानाहान से भी तलाक लेना चाह रहे हैं। इसके लिए उन्होंने अदालत में दायर अर्जी में कहा है कि दोनों के बीच कई मतभेद हैं, जो सुलझाने योग्य नहीं हैं। उन्होंने अदालत से दोनों का तलाक कराने की अपील की है। इसके अलावा मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि वे अपने तलाक को गुप्त रखना चाहते हैं। उनको डर है कि इससे उनके बच्चे को अगवा किया जा सकता है या हानि पहुंचाई जा सकती है। 

 गूगल के सह-संस्थापक सर्गेई ब्रिन ने निकोल शानाहान से पहले ऐनी वोज्स्की से शादी की थी। तब वे और ऐनी वोज्स्की करीब आठ साल तक साथ रहे।इसके बाद दोनों ने 2015 में तलाक ले लिया था। 

सर्गेई ब्रिन (Co-Founder of Google) दुनिया के छठे सबसे अमीर व्यक्ति हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, 48 वर्षीय सर्गेई ब्रिन के पास 94 बिलियन डॉलर की संपत्ति है। जो कि उन्हें गूगल में उनकी हिस्सेदारी से मिली है। गूगल को उन्होंने 1998 में लैरी पेज के साथ को-फाउंडर के तौर पर शुरूआत किया था। इसके बाद उन्होंने होल्डिंग कंपनी अल्फाबेट को स्थापित किया। 

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button