छत्तीसगढ

Collector in Village : खेत की मुंडेर पर पहुंचे कलेक्टर झा, आश्रित ग्राम का किया दौरा

कोरबा, 9 नवंबर। Collector in Village : कलेक्टर संजीव झा ने आज विकासखंड कोरबा अंतर्गत ग्राम पंचायत गेराव के आश्रित ग्राम बताती के मोहल्ला कामरान का दौरा किया। यहां गांव पहुंचते ही कलेक्टर झा ने सड़क से उतरकर पैदल खेत मे पहुंच गए और यहां उन्होंने गांव के किसानों से धान की फसल को देखने के साथ ही फसल उत्पादन के बारे में जानकारी ली।

कटाई-मिसाई और तौल कार्य का भी किया अवलोकन

कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारियों से फसल बीमा योजना (Collector in Village) के क्रियान्वयन के संबंध में भी बीमा कंपनी सहित कृषि विभाग के अधिकारियों से विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने खेत में लगे धान फसल के 5 बाय 5 वर्ग मीटर के एक निश्चित क्षेत्र में औसत उत्पादन को जानने के लिए किए जा रहे  फसल कटाई प्रयोग का भी बारीकी से अवलोकन किया। फसल कटाई उपरांत निश्चित क्षेत्र में उत्पादित धान की मात्रा के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने फसल बीमा के बारे में किसानों को जागरूक करके योजना का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश कृषि विभाग के अधिकारियों को दिए।

पीएम फसल बीमा योजना की ली जानकारी

इस दौरान  कलेक्टर झा ने कहा कि गांव के किसानों को पीएम फसल बीमा योजना का लाभ मिले इसके लिए फसल कटाई का प्रयोग का अवलोकन किया गया है। कमिश्नर लैंड रिकॉर्ड से रेंडमली प्राप्त जानकारी के आधार पर क्रॉप कटिंग मॉनिटरिंग व एक्सपेरिमेंट कार्य का अवलोकन किया गया है। उन्होंने खेत मे तैयार फसल की स्थिति और उनमें किसी किस्म की बीमारी तो नहीं है इस संबंध में भी किसानों से जानकारी लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

कलेक्टर ने गांव के किसान रामलाल के खेत मे पहुंचकर फसल कटाई प्रयोग के लिए धान क्षेत्र की मापी, धान कटाई, मिसाई और तौल प्रशिक्षण कार्य का बारीकी से अवलोकन किया। साथ ही किसानों के अलावा मौके पर उपस्थित कृषि विभाग के अधिकारियों से क्षेत्र में फसल उत्पादन के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने किसान राम लाल से पूछा कि इस बार उसने धान के कौन से किस्म की पैदावार की है और कितने रकबा में फसल लगाई है। इस पर कृषक ने सिल्फ़ी किस्म के देसी धान की खेती करने की जानकारी दी।

खेतों में अब फसल की कटाई के साथ ही धान की खरीदी (Collector in Village) भी शुरू हो गई है। इस संबंध में भी दिशा निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान एडीएम विजेंद्र पाटले, जिला पंचायत सीईओ नूतन कंवर, एसडीएम सीमा पात्रे, तहसीलदार मुकेश देवांगन, उप संचालक कृषि अनिल शुक्ला सहित विभाग के अधिकारी कर्मचारी, किसान मित्र व ग्रामीणजन मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button