जनसंपर्क छत्तीसगढ़जनसम्पर्क

Eklavya Residential School : एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में 23 सितम्बर तक प्रवेश लेना अनिवार्य

उत्तर बस्तर कांकेर, 18 सितंबर। Eklavya Residential School : एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय  के  लिए चयनित विद्यार्थियों को 23 सितंबर तक प्रवेश लेना अनिवार्य है। निर्धारित तिथि तक प्रवेश नहीं लिये जाने पर प्रतीक्षा सूची के विद्यार्थियों को प्रवेश हेतु अवसर प्रदान किया जायेगा।

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में शेष रिक्त सीटों की पूर्ति के लिए 20 सितम्बर बुधवार को पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 04 बजे तक प्री मेट्रिक अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास भारती कांकेर गोविंदपुर (पंडित विष्णु प्रसाद शर्मा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोविंदपुर खेल मैदान के पास )  में काउंसलिंग का आयोजन किया गया है। चयन एवं काउंसलिंग सूची का अवलोकन कांकेर जिले की वेबसाईट eklavya.cg.nic.in में तथा जिले के सभी एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय और सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग कांकेर के कार्यालय में किया जा सकता है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button