राष्ट्रीय

Eknath Shinde Oath : एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, फडणवीस बने डिप्टी CM

मुंबई, 30 जून। Eknath Shinde Oath : महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच बुधवार देर रात उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद आज एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री और देवेंद्र फडणवीस ने उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। दोनों राज्यपाल ने शपथ दिलाई।

शिंदे समर्थकों ने मनाया जश्न

राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के (Eknath Shinde Oath) समर्थकों ने नासिक में जश्न मनाया। महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई में राज्य की नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक की।

पीएम ने शिंदे को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकनाथ शिंदे को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी।

पीएम मोदी ने फडणवीस को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, ‘देवेंद्र फडणवीस को महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम के रूप में शपथ लेने पर बधाई। वह हर भाजपा कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा हैं। उनका अनुभव और विशेषज्ञता सरकार के लिए एक संपत्ति होगी। मुझे विश्वास है कि वह महाराष्ट्र के विकास पथ को और मजबूत करेंगे।’

शिंदे-फडणवीस ने शपथ ली

एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। इसके अलावा देवेंद्र फडणवीस ने उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

कांग्रेस ने साधा निशाना

महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन (Eknath Shinde Oath) पर कांग्रेस ने निशाना साधा। पार्टी नेता जयराम रमेश ने कहा कि महाराष्ट्र में जो हुआ वो भारत जैसे लोकतंत्र के लिए शर्मनाक है। मोदी-शाह के नेतृत्व में भाजपा किसी भी कीमत पर सत्ता हासिल करना चाहती है। वे चाहते हैं कि या तो सत्ता उनके पास रहे या कुर्सी की डोर उनके हाथों में हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button