छत्तीसगढव्यापार

Kadaknath Murgi : प्रदर्शनी में बना आकर्षण केंद्र, 6 अंडों का पैक 100 रूपये में उपलब्ध

रायपुर, 6 फरवरी। Kadaknath Murgi : राज्य शासन के 3 वर्ष की उपलब्धियों पर आधारित राज्य स्तरीय विकास प्रदर्शनी का आयोजन रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में किया गया है। प्रदर्शनी में विभिन्न विभाग की योजनाओं के उपलब्धियों को बहुत ही आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया है।

कृषि विभाग के स्टॉल में दंतेवाड़ा जिला के मां दंतेश्वरी स्व-सहायता समूह के सदस्यों द्वारा कड़कनाथ मुर्गी के छह अंडे का पैक 100 रूपए में विक्रय किया जा रहा है।

राज्य शासन के 3 वर्ष की उपलब्धियों पर आधारित राज्य स्तरीय विकास प्रदर्शनी का आयोजन रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में किया गया है। प्रदर्शनी में विभिन्न विभाग की योजनाओं के उपलब्धियों को बहुत ही आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया है।

पोषक तत्वों से भरपूर एवं शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने में सक्षम इस अंडे की तरफ लोग सहज ही आकर्षित हो रहे हैं। इंजीनियरिंग की छात्रा अनीता ने बताया कि उन्होंने कड़कनाथ मुर्गी (Kadaknath Murgi) और उसके अंडों के पोषक तत्वों के बारे में मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली थी। प्रदर्शनी स्थल पर यह सहज ही उपलब्ध हो गया है।

राज्य शासन के 3 वर्ष की उपलब्धियों पर आधारित राज्य स्तरीय विकास प्रदर्शनी का आयोजन रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में किया गया है। प्रदर्शनी में विभिन्न विभाग की योजनाओं के उपलब्धियों को बहुत ही आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया है।

स्व-सहायता समूह के सदस्यों ने बताया कि अंडा खाने वाले लोग इसे खरीदने के लिए सहज ही आकर्षित हो रहे हैं। पशुधन विकास विभाग की योजना का लाभ लेकर वे कड़कनाथ मुर्गी (Kadaknath Murgi) का व्यवसायिक स्तर पर पालन करते हैं। प्रचार-प्रसार और इस व्यवसाय को बढ़ाने में राज्य सरकार का भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा है। इसके लिए उन्होंने राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।

कड़कनाथ मुर्गी पालन के लिए इन बातों का रखें ध्यान

  • कड़कनाथ मुर्गी पालन के लिए पोल्ट्री फार्म गांव या शहर से थोड़ी दूरी पर ही खोलें।
  • इसके लिए आप कृषि विज्ञान केंद्र या किसी पोल्ट्री फार्म से ट्रेनिंग ले लें। 
  • स्वस्थ चूजों को ही पोल्ट्री फार्म में रखें।
  • फार्म को थोड़ी ऊंचाई पर बनाएं, ताकि पानी का जमाव न हो।
  • फार्म में रोशनी और पानी की पर्याप्त व्यवस्था रखें।

कड़कनाथ मुर्गे की विशेषताएं

कड़कनाथ मुर्गा देखने में काला होता है। इसके मांस और खून भी काले रंग का होता है। इसके अंडे सुनहरे रंग का होता है। इसमें अधिक मात्रा में प्रोटीन अधिक होती है। इसमें कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी काफी कम होता है। वसा की मात्रा कम होने से हृदय और डायबिटीज रोगियों के लिए इसका चिकन बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। 

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button