राष्ट्रीय

LIVE News उत्तर प्रदेश जिला पंचायत चुनाव परिणाम 2021: UP में आज चुने जाएंगे जिलों की सरकार के मुखिया, 53 जिलों में मतदान के बाद शाम को परिणाम

लखनऊ, 3 जुलाई। उत्तर प्रदेश में गांव की सरकारों के मुखिया चुने जाने के बाद अब जिलों का नम्बर है। प्रदेश में आज जिलों की सरकार के मुखिया यानी जिला पंचायत अध्यक्षों का चुनाव होगा। प्रदेश के 75 जिलों में से 22 में निर्विरोध चुनाव होने के बाद अब बचे 53 जिलों में दिन में 11 बजे से जिला पंचायत सदस्य अपने जिले का अध्यक्ष चुनने के लिए मतदान करेंगे।

राजधानी लखनऊ सहित सभी 53 जिलों में कलेक्ट्रेट में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है। तीन बजे तक मतदान के बाद पांच बजे तक परिणाम घोषित होंगे। प्रदेश में जिन 22 जिलों में निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए हैं, उनमें 21 भाजपा के जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। इटावा में समाजवादी पार्टी ने अपना गढ़ बचाने में सफलता प्राप्त की है। प्रदेश में आज भी जिन 53 जिलों में अध्यक्ष चुनने के लिए मतदान होना है, उनमें भी अधिकांश में भारतीय जनता पार्टी की समाजवादी पार्टी से सीधी टक्कर है।

इन सभी 53 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी आज तक लगातार जिला पंचायत सदस्यों के सम्पर्क में हैं। अधिकांश तो सुबह से ही पूजा-पाठ कर मतदान के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले है, ऐसे में जिला पंचायत के चुनाव परिणामों को सेमीफाइनल की तरह लिया जा रहा है। उत्त रप्रदेश के अधिकतर जिलों में भाजपा व समाजवादी पार्टी के बीच सीधा मुकाबला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button