छत्तीसगढराज्य

Meeting of BJYM : खामियां गिनाते हुए प्रदेश सरकार को घेरने की तैयारी में जुटा युवा मोर्चा

रायपुर, 26 मई। Meeting of BJYM : भरतीय जनता युवा मोर्चा की रायपुर संभाग की बैठक सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में सम्पन्न हुई।

भाजयुमो की संभागीय बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, रायपुर लोकसभा सांसद सुनील सोनी, पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल, भाजयुमो के राष्ट्रीय प्रभारी आलोक ढंगस, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू, गुंजन प्रजापति मौजूद रहे।

Meeting of BJYM: Yuva Morcha is preparing to surround the state government by counting the flaws

इन मुद्दों को लेकर राज्य सरकार को घेरेगा युवा मोर्चा

भाजयुमो की संभागीय बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार अब बेरोजगारों को ही भूल चुकी हैं, इसी लिए बेरोजगारी भत्ते के वादे पर बात नहीं करती, पोस्टर लगा कर 5 लाख रोजगार की बात करती हैं झूठ बोलती हैं जिसकी पोल सदन में खुल जाती हैं।

छत्तीसगढ़ भ्रष्टाचार का गढ़ बन चुका हैं। छत्तीसगढ़ को कर्ज के बोझ तले दबाया जा रहा हैं। इन सभी विषयों को लेकर युवा मोर्चा प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने जा रहा हैं। निश्चित ही छत्तीसगढ़ के युवाओं के अधिकार की लड़ाई में भाजयुमो अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए 2023 में छत्तीसगढ़ से युवाओं का भविष्य अंधकार में ढकेलने वाली कांग्रेस को उखाड़ कर फेंकेगा।

रायपुर लोकसभा सांसद सुनील सोनी ने कहा कि प्रवास और संपर्क ही भाजयुमो के हर कार्य को सफल करेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस समस्या खड़ा कर राजनीति करती हैं और भाजपा समस्या का समाधान कर राजनीति करती हैं यह अंतर हैं।

कार्यकर्ता के सीने में आग होनी चाहिए : बृजमोहन अग्रवाल

पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल (Meeting of BJYM) ने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता के सीने में आग होनी चाहिए। देश के लिए, समाज के लिए, पार्टी के लिये जीना सीखो। युवा मोर्चा क्वीक ऐक्शन टीम बाना कर हर मुद्दे पर आवाज बुलंद करें। नव मतदाताओं को जोड़ने का काम चले, युवाओं को जोड़ने की दिशा में प्रयास हो। 2023 में कैसे सरकार लाना हैं आने वाला डेढ़ साल हमारे लिए करो या मरो वाला होना चाहिए युवा मोर्चा के हर कार्यकर्ता को बड़ा नेता बनना हैं तो परिश्रम और पराक्रम करे तभी बड़ा नेता बनेगा।

भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य और छत्तीसगढ़ भाजयुमो के प्रभारी आलोक ढंगस ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराते हुए बूथों तक उन उपलब्धियों को पहुंचाने कहा।

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने संभागीय बैठक में सभी जिला अध्यक्षों से वृत्त लिया जिलों के कामकाज की समीक्षा की साथ ही मंडल अध्यक्षों से सीधा संवाद किया।

भाजयुमो के प्रदेश प्रभारी अनुराग सिंहदेव ने भाजयुमो के कार्ययोजना की विस्तार से जानकारी दी एवं तैयारी को लेकर आश्यक दिशा निर्देश दिए।

भाजयुमो (Meeting of BJYM) के सह प्रभारी ओपी चौधरी ने छत्तीसगढ़ में व्याप्त भ्रष्टाचार, छत्तीसगढ़ में बेरोजगारों के साथ हो रहे अन्याय को लेकर अलग अलग मुद्दे पर विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान रायपुर संभाग के भाजयुमो पदाधिकारी जिला अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष मौजुद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button