छत्तीसगढराज्य

National Herald Case : कांग्रेस के प्रदर्शन में चला पुलिस का डंडा, विकास हुए चोटिल

नई दिल्ली, 14 जून। National Herald Case : नेशनल हेराल्ड केस में राहुल गांधी से आज दूसरे दिन भी पूछताछ के दौरान भी कांग्रेस ने जमकर प्रदर्शन किया है। इस प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने पूरी सख्ती दिखाते हुए कांग्रेस के तमाम आला नेताओं को हिरासत में लिया है।

इधर कांग्रेस नेताओं ने थानों में बगैर पानी (National Herald Case) के उन्हें हिरासत में रखने के आलावा कई गंभीर आरोप भी लगाए है। ईडी दफ्तर जाते समय 24 अकबर रोड में पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को रोका और गिरफ्तार किया था। इसमें छत्तीसगढ़ से संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय पुलिसिया धक्का मुक्की के दौरान चोटिल हुए है।

इसके आलावा विकास उपाध्याय (National Herald Case) ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि पार्टी के प्रभारी महामंत्री के सी वेणुगोपाल की तबियत भी पुलिस हिरासत में बिगड़ी है, जिस पर पुलिस कोई ध्यान नहीं दे रही है। विधायक उपाध्याय ने कहा है कि पीएम नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के इशारे में दिल्ली पुलिस बर्बरता पूर्वक कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button