छत्तीसगढ

National President Mahila Congress : नेटा डिसूजा रायपुर पहुंचते ही बोली…?

रायपुर, 25 मार्च। National President Mahila Congress : महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा शुक्रवार को रायपुर एयरपोर्ट पहुंची। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद ये उनका पहला दौरा है। इस दौरान उन्होंने कहा कि महंगाई को लेकर वे जल्द बड़ा आंदोलन करने वाली है। इसके लिए उन्होंने बैठक में रणनीति तय करने की बात कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं को बड़ी जिम्मेदारी दी है।

इस दौरान छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम, वंदना राजपूत समेत संघटन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ ने उनका स्वागत किया।

जाने और क्या कहा नेटा डिसूजा ने

छत्तीसगढ़ दौरे पर आई हूं, कांग्रेस (National President Mahila Congress) एक परिवार है, इसीलिए परिवार के सदस्य के रूप में अपने लोगों से मुलाकात होगी। महिला कांग्रेस कार्यकारिणी समिति की बैठक होने वाली है। जिसमें आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की जाएगी। साथ ही राज्य में चल रहें डिजिटल सदस्यता अभियान और केंद्र सरकार की बढ़ती महंगाई की लेकर चर्चा होनी है। भविष्य में केंद्र की जन विरोधी योजनाओं को लेकर हर बूथ तक जाना है। इसकी भी रणनीति तैयार की जाएगी।

खैरागढ़ में महिला प्रत्याशी को लेकर कही ये बात

कांग्रेस पार्टी ने हर समय बिना फायदा नुकसान को सोचें महिला नेतृत्व को मौका दिया है। चाहे उत्तरप्रदेश चुनाव हो या फिर खैरागढ़ की प्रत्याशी का चयन हो, कांग्रेस हमेशा महिलाओं के साथ खड़े होने वाली पार्टी है।

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम (National President Mahila Congress) पर कहा, केंद्र सरकार जुमलेबाजी कर रही है नेटा डिसूजा ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार भोली-बहाली जनता के साथ जुमलेबाजी कर रही है। हर दिन पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दाम बढ़ रहें है। आम जनता त्रस्त हो चुकी है। हम जल्द ही केंद्र सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button