जुर्मनई दिल्ली

Nirbhaya Case in Delhi : निर्भया जैसी दरिंदगी… बलात्कार के बाद गुप्तांगों में डाली रॉड

नई दिल्ली, 19 अक्टूबर Nirbhaya Case in Delhi : दिल्ली से सटे गाजियाबाद से सनसनीखेज खबर सामने आई है। गाजियाबाद के नंदग्राम इलाके में एक महिला को पांच लोगों ने कार से अगवा कर लिया और दो दिन तक सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने महिला के गुप्तांगों में लोहे की रॉड भी डाली।

आरोपी महिला को अधमरी अवस्था में आश्रम रोड के पास फेंक कर फरार हो गए। हालांकि, डॉक्टरों ने कहा है कि महिला के कोई अंदरूनी चोट नहीं है। पीड़िता 36 वर्षीय महिला है, उसे 18 अक्तूबर को सुबह 7.15 बजे जीटीबी अस्पताल में भर्ती किया गया था। महिला के इलाज के लिए विशेषज्ञों की टीम को लगाया है। 

यूपी 112 से थाना पुलिस को इसकी सूचना मिली। महिला दिल्ली के जीटीबी अस्पताल (Nirbhaya Case in Delhi) में भर्ती है। पुलिस का कहना है कि महिला दिल्ली के नंदनगरी इलाके की रहने वाली है। वह नंदग्राम क्षेत्र में अपने भाई के यहां आई थी। लौटते समय कुछ लोगों ने उसे उठा लिया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी महिला के पूर्व से ही परिचित हैं। मामले में पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने मामले में गाजियाबाद पुलिस को नोटिस जारी किया है।

स्वाति मालीवाल ने की ट्वीट

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट करते हुए दावा किया कि दिल्ली की लड़की गाजियाबाद से रात में वापस आ रही थी, जब उसे जबरन गाड़ी में उठा ले गए। पांच लोगों ने दो दिन सामूहिक दुष्कर्म किया। उसके गुप्तांगों में रॉड डाली गई। जिस वक्त वह सड़क किनारे बोरी में मिली तब भी रॉड उसके अंदर थी। वह अस्पताल में जिंदगी के लिए लड़ रही है। एसएसपी गाजियाबाद को नोटिस जारी किया है।

दिल्ली की लड़की ग़ाज़ियाबाद से रात में वापिस आ रही थी जब उसे ज़बरन गाड़ी में उठा ले गए। 5 लोगों ने 2 दिन बलात्कार किया & उसके गुप्तांगों में रॉड घुसाई। सड़क किनारे बोरी में मिली तब भी रॉड उसके अंदर थी। अस्पताल में ज़िंदगी के लिए लड़ रही है। SSP ग़ाज़ियाबाद को नोटिस इशू किया है!

आरोपी महिला के परिचित हैं : एसपी सिटी

गाजियाबाद के एसपी सिटी निपुण अग्रवाल (Nirbhaya Case in Delhi) ने बताया कि आरोपी महिला के परिचित हैं। पांचों आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। एफआईआर दर्ज कर ली गई है। चार आरोपियों को दबोच लिया गया है। कहा जा रहा है कि उनका संपत्ति का विवाद है।  यह मामला विचाराधीन है। हम सभी आवश्यक कार्रवाई कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button