मनोरंजन

Objectionable Pictures : बढ़ सकती हैं रणवीर की मुश्किलें, मुंबई में दर्ज हुई FIR

एंटरटेनमेंट डेस्क, 26 जुलाई। Objectionable Pictures : सोशल मीडिया पर प्रसारित आपत्तिजनक तस्वीरों को लेकर बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की मुश्किलें बढ़ सकतीं हैं। इस मामले में अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मुंबई पुलिस ने इस बात की जानकारी दी।

मुंबई पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित आपत्तिजनक तस्वीरों को लेकर बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। बताया जा रहा है कि एक मैग्जीन के लिए किए गए फोटोशूट को लेकर एक सामाजिक कार्यकर्ता ने चेंबूर पुलिस स्टेशन में एक दिन पहले मामला दर्ज करवाया था।

दरअसल, इन दिनों बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की आपत्तिजनक फोटोशूट (Objectionable Pictures) को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। दरअसल, न्यूड( बिना कपड़े के) फोटोशूट के बात रणबीर सिंह लगातार हेडलाइंस में दिख रहें हैं। इनको इस लुक से काफी ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ रहा है। इस फोटोशूट पर उन्हें अपनी पत्नी का समर्थन मिला जिसके बाद अब दीपिका को भी मजाक का पात्र बना दिया गया है। हालांकि औपचारिक रूप से दीपिका का कोई बयान सामने नहीं आया है। पर इस शूट से रणवीर एक बाद और मुश्किलों में फसते नज़र आ रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button