छत्तीसगढ

Painful Road Accident : पति-पत्नी सहित 1 बच्चे की मौत, तीज मनाने जा रहा था परिवार

दुर्ग, 8 सितंबर। दुर्ग जिले से एक दुखद खबर आई है। दरअसल कल गुरुवार तीज त्योहार है, लिहाजा एक दिन पूर्व यानि बुधवार को दंपत्ति अपने दो बच्चों के साथ मायके जा रही थी, लेकिन बीच में ही भीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी और एक बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक बच्ची गंभीर रूप से जख्मी है।

छावनी सीएसपी विश्वास चंद्राकरने बताया कि कोहका निवासी अनिल सिन्ह अपनी पत्नी भारतीय सिन्हा, बेटे आयुषी और बेटी निक्की के साथ बेमेतरा जा रहे थे। पत्नी को उसके मायके तीजा मनाने के लिए नंदनी रूट से छोडऩे जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि 3 लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

सड़क हादसे में मरने वालों में अनिल सिंहा (33 वर्ष), पत्नी भारती सिन्हा (28 वर्ष) और बेटा आयुष सिन्हा (6 वर्ष) शामिल है. जबकि बेटी निक्की सिन्हा (2 वर्ष) की हालत गंभीर है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां इलाज जारी है. वहीं तीनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ये घटना नंदिनी थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के मुताबिक घटना के बाद हाइवा चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस हादसे के बाद मामला तनावपूर्ण हो गया था। आसपास के लोग इकट्ठा हो चुके थे। किसी तरह माहौल को शांत कराया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button