खेल

Para World Cup1: अवनि लेखरा ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, पेरिस पैरालिंपिक में स्थान किया पक्का

जयपुर, 7 जून। Para World Cup1: पिछले साल अगस्त में लेखरा ने टोक्यो पैरालिंपिक में SH1 श्रेणी में 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग इवेंट में स्वर्ण पदक जीता था। इसके बाद उन्होंने महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन एसएच1 स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।

पैरालंपिक्स में दिलाया था पहला गोल्ड

टोक्यो पैरालंपिक चैंपियन अवनि लेखरा ने मंगलवार (सात जून) को फ्रांस के चेटौरौक्स में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 में स्वर्ण पदक जीता। अवनि ने 250.6 के विश्व रिकॉर्ड स्कोर के साथ स्वर्ण अपने नाम किया। 20 वर्षीय निशानेबाज ने 249.6 के अपने ही विश्व रिकॉर्ड को तोड़कर 2024 पेरिस पैरालिंपिक में अपना स्थान पक्का किया।

पोलैंड की एमिलिया बाबस्का ने कुल 247.6 अंक के साथ रजत पदक जीता। वहीं, स्वीडन की अन्ना नॉर्मन ने 225.6 अंक के साथ कांस्य पदक हासिल किया। अवनि टूर्नामेंट से तीन दिन पहले इसमें हिस्सा लेने से चूकने वाली थीं। उनके कोच और एस्कॉर्ट को वीजा से वंचित कर दिया गया था। हालांकि, भारतीय खेल प्राधिकरण और खेल मंत्रालय के हस्तक्षेप के बाद इस मुद्दे को सुलझा लिया गया।

अवनि ने स्वर्ण (Para World Cup1) जीतने के बाद ट्वीट किया, ”चेटौरौक्स 2022 में विश्व रिकॉर्ड स्कोर और भारत के पहले पेरिस 2024 कोटा के साथ R2 10 मीटर एयर राइफल एसएच1 इवेंट में स्वर्ण जीतने पर काफी खुश हूं। पैरालिंपिक के बाद यह मेरा पहला अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट था। मेरा समर्थन करने वाले सभी लोगों को बहुत-बहुत धन्यवाद।”

पिछले साल अगस्त में लेखरा ने टोक्यो पैरालिंपिक में SH1 श्रेणी में 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग इवेंट में स्वर्ण पदक जीता था। इसके बाद उन्होंने महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन एसएच1 स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। इससे वह पैरालिंपिक में एक से ज्यादा पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गईं।

वीजा की वजह से टूट गई थी आस

गौरतलब है कि अवनि लखेरा (Para World Cup1) अंतिम समय पर फ्रांस पहुंच पाई थी। वीजा में हुई परेशानी के चलते उनके फ्रांस जाकर प्रतियोगिता में शामिल होने पर भी संशय था। अवनि ने इसके चलते ट्वीट कर बताया था कि, मैं दुखी हूं, फ्रांस जाने में सक्षम नहीं हूं क्योंकि मेरी एस्कॉर्ट श्वेता जेवरिया और मेरे कोच राकेश मनपत का वीजा जारी नहीं किया गया है। सात जून का मैच मेरे लिए महत्वपूर्ण है। क्या कोई मदद कर सकता है? भारतीय खेल प्राधिकरण ने लेखरा के जवाब में ट्वीट किया, यह दुर्भाग्यपूर्ण है, अथक प्रयासों के बावजूद वीजा नहीं मिल सका।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button