छत्तीसगढराज्य

Raipur Nagar Nigam : मोर महापौर मोर द्वार, चौथे दिन 518 मामलों का समाधान

रायपुर, 1 जुलाई। Raipur Nagar Nigam : मोर महापौर मोर द्वार के चौथे दिन 518 मामलों का समाधान किया गया। रामकृष्ण परमहंस वार्ड में 223 एवं ठक्कर बापा वार्ड में 295 समस्याओं का तत्काल समाधान किया गया। कुल 584 शिकायतें मिली थीं। इसके अलावा महापौर को फोन पर 36 शिकायतें मिलीं, जिसका समाधान किया गया। एक श्रमिक युवती के पैर की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया है, लेकिन पैसे के अभाव में इलाज नहीं करवा पा रही है। शिविर में तत्काल राशन व श्रम कार्ड बनाया गया। इससे वह फ्री में इलाज करवा पाएगी।

135 लोगों को बना तत्काल आय प्रमाणपत्र

महापौर एजाज ढेबर व (Raipur Nagar Nigam) अन्य जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों की उपस्थिति में शिविर लगाया जा रहा है। गुरुवार को वार्ड 20 में एक प्रकरण तत्काल मृत्यु प्रमाणपत्र बनाकर दिया गया। वार्ड 17 में 7 वार्डों की 16 स्वच्छता दीदियों को बारिश से बचने के लिए रेनकोट दिया गया। एनयूएलएम की ओर से व्यक्ति एवं समूह लोन की मंजूरी दी गई। दोनों शिविर में 105 लोगों को तत्काल आयुष्मान कार्ड एवं 135 लोगों को तत्काल आय प्रमाणपत्र बनाकर दिया गया।

राशन कार्ड, आधार कार्ड, श्रम कार्ड व मतदाता परिचय पत्र के लिए चक्कर लगा रहे लोगों को भी तत्काल कार्ड बनाकर दिया गया। एक पंडाल के नीचे लोगों को विभिन्न योजनाओं का तत्काल लाभ दिलवाया गया। महापौर ने लोगों की भीड़ को देखकर आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, श्रम कार्ड के स्टाल में सभी दस्तावेज देखकर टोकन देकर काम जल्दी कराने को कहा। उन्होंने वार्ड 17 एवं 20 के क्षेत्र में एमआईसी सदस्यों, पार्षदों, अपर आयुक्त, जोन कमिश्नर, कार्यपालन अभियंता के साथ बुलेट से जाकर मौके पर लोगों की समस्या सुनी और अधिकारियों को इसके निराकरण करने के निर्देश दिए।

फोन पर मिली शिकायतों के भी निराकरण के प्रयास

दोनों वार्डों के 36 नागरिकों ने महापौर को फोन पर जनसमस्या बताई, जिनका तत्काल परीक्षण कर समाधान करने को महापौर ने कहा। जोन 8 जोन कमिश्नर अरूण ध्रुव ने बताया कि महेश्वरी वर्मा, गायत्री मंदिर के पीछे कोटा में शहनाई भवन के पास रोड एवं नई नाली का निर्माण करने की मांग की। नई नाली व रोड पुनर्निर्माण के लिए लगभग 5 लाख रुपए की अनुमानित लागत से कार्य करवाने का प्रस्ताव तैयार किया गया। प्रकाश धनगर टीचर्स कालोनी में गार्डन में पानी, टायलेट मेंटेनेंस की मांग की। अंकित सोनी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की शिकायत पर जाम नाली की तत्काल सफाई करवाई गई।

आज डब्ल्यूआरएस और खमतराई कॉलोनी में शिविर

एक जुलाई को शिवाजी (Raipur Nagar Nigam) वार्ड क्रमांक 16 के जोन 1 खमतराई पानी टंकी कार्यालय परिसर में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक शिविर लगेगा। जोन 2 के वीरांगना अवंति बाई लोधी वार्ड क्रमांक 6 के दुर्गा पंडाल डब्ल्यूआरएस कालोनी में मोर महापौर मोर द्वार कार्यक्रम दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगा। ढेबर निर्धारित समय सुबह 9 बजे से 11 बजे तक फोन नंबर 9111666201 अथवा 9301953201 पर वीर शिवाजी वार्ड एवं वीरांगना अवंति बाई लोधी वार्ड के रहवासी लोगों की जनसमस्या सुनेंगे। इसमें संबंधित वार्ड के लोग अपनी समस्याओं को बता सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button