छत्तीसगढ

Returned Minister-MLA : जयसिंह आए रायपुर तो सिंहदेव पहुंचे दिल्ली, मतदान कल

रायपुर, 13 फरवरी। Returned Minister-MLA : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान का शोरगुल बंद हो गया लिहाजा रायपुर के सभी मंत्री-विधायक वापस लौटे। उत्तराखंड में सोमवार को मतदान होना है। हालांकि, छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव और राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल शनिवार को हल्द्वानी में हुई प्रियंका गांधी की स्वाभिमान रैली के मंच पर भी मौजूद रहे।

प्रचार समाप्ति के बाद स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव दिल्ली (Returned Minister-MLA) के लिए रवाना हो गए। वहां से वे एक-दो दिनों में रायपुर लौटेंगे।उन्होंने कहा, उत्तराखंड में इस बार कांग्रेस वापसी की उम्मीद बहुत ज्यादा है। लोगाें का समर्थन दिख रहा है। उन्होंने बताया, वे एक-दो दिन दिल्ली में रुकेंगे। उसके बाद रायपुर आएंगे। इधर, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल और बिलासपुर विधायक शैलेश पांडेय विशेष विमान से रायपुर लौट आए।

प्रचार समाप्ति के बाद राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल और विधायक शैलेश पाण्डेय विशेष विमान से रायपुर लौटे हैं।

प्रचार समाप्ति के बाद राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल और विधायक शैलेश पाण्डेय विशेष विमान से रायपुर लौटे हैं।

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के विधानसभा क्षेत्र लालकुआं में प्रचार किया। बाद में उन्होंने हल्द्वानी में आयोजित प्रियंका गांधी की रैली की तैयारियां संभाल लीं। वहीं राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल और उनकी टीम को अल्मोड़ा क्षेत्र की 14 विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी मिली थी। जयसिंह को वहां पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी थी। ऐसे में वे कई दिनों से उत्तराखंड में डेरा डाले हुए थे।

कांग्रेस के लिए कड़ा मुकाबला

आपको बताते चले कि, उत्तराखंड गठन (Returned Minister-MLA) के बाद से अब तक हर पांच साल में सरकार बदलती रही है। लेकिन इस बार कांग्रेस के लिए कड़ा मुकाबला दिख रहा है। 2017 में भाजपा ने 70 विधानसभा सीटों में से 56 पर कब्जा कर लिया था। कांग्रेस को केवल 11 सीटों पर जीत मिली थी। उस चुनाव में भाजपा को कुल वोट का 46.5 फीसद हिस्सा मिला था। वहीं कांग्रेस की ओर 33.5 फीसदी वोट ही आए। इस बार आम आदमी पार्टी के आने से मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है। तराई में बसपा भी कुछ सीटों पर मजबूत स्थिति में है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button