छत्तीसगढ

जांजगीर के तीन मरीज हुए ठीक, थोड़ी देर में हो जाएगी अस्पताल से डिस्चार्ज

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले सप्ताह से कोरोना मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही हैं। इस बीच राहत खबर मिल रही है। जांजगीर के तीन मरीज ठीक हो गए हैं। तीनों मरीजों को आज अस्पताल से डिस्चार्ज किया जाएगा।
तीनों मरीजों को उपचार कोविड-19 संभागीय अस्पताल में किया जा रहा था। वहीं ठीक होने के बाद आज अस्पताल से छुट्टी दे दिया जाएगा। इधर बिलासपुर में सामने आए दो मरीजों को आज रायपुर एम्स रेफर किया जाएगा। दोनों मरीजों का उपचार संभागीय कोविड अस्पताल और सिम्स में इलाज चल रहा था।
गौरतलब है कि प्रदेश में अब तक कोरोना के 45,522 संभावित मरीजों की जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 42,618 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। प्रदेश में अब तक 132 की पॉजिटिव केस सामने आए हैं। शेष 2,776 सैंपलों की जांच जारी है। जबकि अब तक 59 मरीजों को रिकवर कर घर भेज दिया गया है और 73 मरीजों का उपचार जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button