छत्तीसगढ

त्तर-पूर्वी हवा से चढ़ेगा पारा:छत्तीसगढ़ में अब रात में पड़ने वाली ठंड होगी कम, 2 डिग्री बढ़ेगा तापमान, कई शहरों में तेज हुई गर्मी

रायपुर, 6 मार्च। प्रदेश में शनिवार से दिन व रात का तापमान बढ़ेगा। उत्तर-पूर्व से गर्म व शुष्क हवा शुरू हो गई है। इसी के असर से अगले दो दिन में अधिकतम व न्यूनतम तापमान 2 से तीन डिग्री तक बढ़ेगा। राजधानी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री व न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री रहा।

मौसम विभाग के अनुसार ज्यादातर जिलों में दिन व रात का तापमान बढ़ने से रात में पड़ने वाली हल्की ठंड में कमी आएगी। राजधानी में अधिकतम तापमान सामान्य से दो व न्यूनतम तापमान एक डिग्री ज्यादा है। बिलासपुर में अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री है, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा है।

वहीं अंबिकापुर में सबसे कम 15.5 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी में ही दिन व रात के तापमान में 16.4 डिग्री का अंतर है। यह अंतर ही दिन में गर्मी का अहसास करा रहा है, जबकि रात में हल्की ठंड महसूस हो रही है।

राजधानी से लगे माना एयरपोर्ट में तापमान 36.4 डिग्री रहा। केंद्रीय मौसम विभाग के अनुसार इस साल मार्च से अप्रैल तक औसत तापमान एक डिग्री तक ज्यादा रहेगा। इससे भीषण गर्मी पड़ेगी। लू के दिन भी इस बार बढ़ेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button