छत्तीसगढ

जिला प्रशासन की अनोखी पहल: कलेक्टर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और सीईओ रक्षासूत्र बंधवाने पहुँचे बालिका गृह और नारी निकेतन

रायपुर, 3 अगस्त। आज कलेक्टर एस भारतीदासन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार यादव तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ गौरव कुमार सिंह ने खम्हारडीह स्थित शासकीय बालिका गृह की अनाथ बच्चियों एवं नारी निकेतन की महिलाओं से राखी बंधवाकर उल्लासपूर्वक रक्षाबंधन मनाई गई। इस अवसर पर कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स की ओर से प्राप्त 40 स्मार्ट फोन बालिका गृह की सभी बालिकाओं को कोरोना संक्रमण के इस दौर में ऑनलाइन पढ़ाई के लिए प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त जिला प्रशासन द्वारा सभी बच्चियों को एक थ्री-लेयर मास्क, फेस शील्ड, सैनिटाइजर और बिहान समूह सेरीखेड़ी की महिलाओं द्वारा साबुन उपहार स्वरूप प्रदान किया गया।
ज्ञात हो बालिका गृह की बालिकाओं द्वारा निर्मित राखी का विक्रय स्टाल लगाकर किया गया था।इससे बालिकाओ को लगभग 50 हज़ार रुपये की आय हुई है। इसी तरह नारी निकेतन की 32 बेसहारा महिलाओं द्वारा भी राखी बांधी गई।जिला प्रशासन द्वारा उपहार में सभी महिलाओं को एक साड़ी, सैनिटाइजर, फेस शील्ड एवं मास्क प्रदान किया गया।जिला प्रशासन की पहल पर सभी थानों को भी राखियां भेजी गई। नगर निगम रायपुर के सहायक आयुक्त श्री पुलक भट्टाचार्य द्वारा नगर निगम के सभी 10 जोन के कर्मचारियों हेतु राखियां प्राप्त की गई। जिला प्रशासन की इस अनोखी पहल की सभी ने प्रशंसा किया तथा बालिकाओं ने इस स्मार्टफोन हेतु कलेक्टर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित उक्त दोनों संस्थाओ के अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button