Congress Membership : CM ने लगाया मुहर, विनोद वर्मा को दी सदयस्ता

रायपुर, 1 नवबंर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने सोमवार से सदस्यता अभियान शुरू कर दिया है। सीएम भूपेश बघेल ने राजीव भवन में इसकी विधिवत शुरुआत कर दी है। उन्होंने सबसे पहले अपने ही सलाहकार विनोद वर्मा की रसीद काट कर सदस्य बनाया। बाद में एक के बाद एक 50 वरिष्ठ नेताओं को सदस्य बनाया गया। इस दौरान सीएम ने पत्रकारों से कहा- चाहें तो आप लोग भी कांग्रेस की सदस्यता ले सकते हैं। हमारी पार्टी में हमेशा से पत्रकारों के लिए स्थान रहा है।
राजीव भवन में पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, 7 साल पहले जिन लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली थी, उन्हें खुद को रिनुवल कराना होगा। आज इसकी विधिवत शुरुआत हो रही है। इसके बाद कांग्रेस घर-घर जाकर लोगों को जोड़ेगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, जब मैं प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष था, तब यहां 4 लाख सदस्य थे। पिछले अभियान में यह संख्या बढ़कर 6 लाख 2 हजार 973 हो गई। अब 10 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य तय हुआ है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खुद अपने विधानसभा क्षेत्र के किसी बूथ पर सदस्य बनेंगे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, आपराधिक छवि वाले लोगों को निकाला जाएगा, उसके लिए बनाए गए सदस्यों की स्क्रूटनी होगी। प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा, इस सदस्यता अभियान के साथ पार्टी की रीति-नीति को घर-घर तक पहुंचाने की तैयारी है। हम सरकार के कामकाज इस मौके पर एआईसीसी सचिव चंदन यादव, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय आदि मौजूद थे।
31 मार्च तक चलेगा अभियान
कांग्रेस का यह सदस्यता अभियान 31 मार्च 2022 तक चलना है। इसके तहत पांच रुपए का शुल्क देकर सदस्य बना जा सकेगा। इसके बाद जिला कांग्रेस कमेटियों को प्राथमिक सदस्यों की सूची जारी करनी है। इसके लिए 1 से 15 अप्रैल तक का समय तय हुआ है। इसमें संगठन चुनाव लडऩे योग्य सदस्यों की सूची होगी।
16 अप्रैल से शुरू होगी चुनाव की प्रक्रिया
प्राथमिक सदस्यों की सूची प्रकाशित होने के अगले दिन चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 16 अप्रैल को ब्लॉक अध्यक्ष और पीसीसी सदस्य के लिए चुनाव होगा। एक जून से 20 जुलाई तक जिलाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और जिला कार्यकारिणी के पदों पर चुनाव प्रस्तावित हैं।