छत्तीसगढ

ग्रो केयर इंडिया सी.एस.आर. अवार्ड्स 2019 जेएसपीएल फाउंडेशन ने प्लेटिनम श्रेणी में जीता

नई दिल्ली। जे.एस.पी.एल. फाउंडेशन, जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड की सी.एस.आर. शाखा को प्लेटिनम श्रेणी में ग्रो केयर इंडिया सी.एस.आर.  अवार्ड्स 2019 से सम्मानित किया गया है। इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को जे.एस.पी.एल. के प्रबंध निदेशक वी.आर. शर्मा ने संसद सदस्य और गायक पद्मश्री हंस-राज-हंस से 24 दिसंबर 2019 को ग्रो केयर इंडिया फाउंडेशन द्वारा नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में प्राप्त किया। जे.एस.पी.एल. फाउंडेशन ने भारत के विभिन्न राज्यों में कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व  कार्यक्रमों के प्रबंधन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए यह प्रतिष्ठित पुरस्कार जीता है।
टीम को बधाई, जे.एस.पी.एल. फ़ाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती शालू जिंदल ने कहा, “जे.एस.पी.एल. फ़ाउंडेशन अपने विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जहां कहीं भी काम करता है वहां समग्र और सतत सामुदायिक विकास को सुविधाजनक बनाने का प्रयास करता है। यह पुरस्कार निश्चित रूप से हमें और अधिक जरूरतमंद और वंचित समुदाय तक पहुंचने और जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने में योगदान करने के लिए प्रेरित करेगा।” उन्होंने पुरस्कार के लिए जूरी मेंबर्स और ग्रो केयर इंडिया फाउंडेशन को धन्यवाद भी दिया । पुरूस्कार वितरण समारोह में, अन्य लोगों के साथ 
पूर्व निदेशक-फ़ैक्टरीज, तेलंगाना पी एम चंद्र मोहन, ग्रो केयर फ़ाउंडेशन के अध्यक्ष राकेश द्विवेदी, ग्रोइंग फाउंडेशन के अध्यक्षा सुश्री कल्पना सिंह उपस्थित थे।
जे.एस.पी.एल. फाउंडेशन ओडिशा, छत्तीसगढ़ और झारखंड में 550 गांवों में स्वास्थ्य, शिक्षा, आजीविका विकास, बुनियादी ढांचे के निर्माण, कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण और संबंधित क्षेत्रों के विभिन्न कार्यक्रमों को लागू कर रहा है। इस तरह के सामाजिक विकास कार्यक्रम संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों के साथ संरेखित हैं, तथा इस कार्य से 18 लाख से अधिक लोगों के लिए जीवन जीने की गुणवत्ता में सुधार हुआ है। हाल ही में जे.एस.पी.एल. को अपनी महिला सशक्तिकरण पहल के लिए एसोचैम द्वारा वुमेन अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया। 
 जे.एस.पी.एल. फ़ाउंडेशन  ने फिक्की सी.एस.आर.  अवार्ड, एन.जी.ओ. बाक्स सी.एस.आर. इम्पैक्ट अवार्ड और इंडिया सी.एस.आर. प्रोजेक्ट ऑफ़ द इयर अवार्ड, संस्था ने अपनी सी.एस.आर. पहल के लिए पूर्व में  महात्मा अवार्ड भी प्राप्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button