छत्तीसगढ

पहली बार डिजिटल जनगणना : 3 माह में ही पता चल जाएगा छत्तीसगढ़ में कितने लोग, डाटा सीधे दिल्ली पहुंचेगा

रायपुर, 4 फरवरी। प्रदेश में जनगणना इस बार बिना कागज-कलम के होगी। प्रदेश में पहली बार मोबाइल पर डिजिटल जनगणना कराई जाएगी। इसकी टेस्टिंग भी शुरू हो गई है। प्रशिक्षित अधिकारी और कर्मचारी घर-घर जाकर मोबाइल ऐप पर लोगों की गिनती, घर, परिवार, मकान व अन्य जानकारी लेंगे। यह डाटा रोज सीधे दिल्ली पहुंचेगा। नतीजा इस बार प्रदेश में रहने वालों की संख्या पता करने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

बरसों में मिलने वाली जानकारी तीन महीने में ही को मिल जाएगी। राज्य सरकार ने लोगों की गिनती करने के लिए नए बजट में ढाई करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। जनगणना की तैयारी दो साल पहले शुरू करनी होती है। तब जाकर समय पर यह काम प्रारंभ हो पाता है। वर्तमान में डेटा इंट्री हो रहा है। नए ब्लॉकों और तहसीलों को सीज किया जा रहा है, ताकि सरहद तय हो सके। पहले यह काम 31 दिसंबर तक करना होता था, लेकिन केंद्र सरकार ने इसके लिए अब 31 मार्च तक की समय सीमा तय कर दी है। नई तहसीलों व ब्लॉकों की हदों के अनुसार नक्शे बनेंगे और उसी के आधार पर गिनती होगी।

गणक ऐप के जरिए अपने मोबाइल पर सारी जानकारी हासिल करेंगे। प्रश्न टाइप करने का भी झंझट नहीं होगा, क्योंकि ऐप में आप्शन दिए होंगे -जैसे मकान कच्चा है या पक्का? यानी फार्मेट में जितने सवाल पूछे जाएंगे या जितनी जानकारी एकत्र की जा रही है, वह पूरी की पूरी। इस वजह से यह माना जा रहा है कि कोरना की वजह से हुई देरी का असर जनगणना पर नहीं पड़ेगा।

खास बातें

ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड पर डेटा कलेक्ट।
पौन लाख मास्टर्स ट्रेनर्स व फील्ड अफसर।
आबादी 3 करोड़ तक होने की संभावना।
2001 में 2 करोड़ 8 लाख 33 हजार 803 थे।
2011 में 2 करोड़ 55 लाख 40 हजार 196 थे।
छत्तीसगढ़ में देश की जनसंख्या का 2.11 प्रतिशत है।

फोन के लिए कर्मचारी को मिलेंगे 4500 रु. : कुमार
राज्य के जनगणना निदेशक रजत कुमार के अनुसार ग्राउंड वर्क पुख्ता किया जा रहा है, ताकि जनगणना की सफलता शत-प्रतिशत हो। जनगणना के लिए ने इंस्ट्रूमेंट नहीं खरीद रहे हैं। केंद्र सरकार से एक मेन ऐप मिला है। बस्तर में हम सुरक्षित जनगणना कराएंगे। जनगणना से पहले नक्शे बनाए जा रहे हैं। जो कर्मचारी चाहेंगे उन्हें स्मार्ट फोन के लिए 4500 रुपए उनके बैंक एकाउंट में जमा करा देंगे। ट्रेंड स्टाफ अपने मोबाइल पर ही गिनती की जानकारी फीड कर इसे सीधे दिल्ली भेज सकेंगे। मैन सेंसेक्स, हाउस लिस्टिंग आदि के फार्मेट बनाए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button