छत्तीसगढ

फूलो देवी नेताम अपने ही खेत में जब रोपा लगाने उतरी…

रायपुर, 15 जुलाई। बस्तर की चर्चित आदिवासी चेहरा फूलों देवी नेताम एक सुलझी हुई राजनीतिक नेतृत्व अब तक संभाल रही है। वह न सिर्फ महिला कांग्रेस अध्यक्ष की कमान बल्कि राज्यसभा सांसद बनकर अपने नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया है।
इन सबसे परे उनका एक अन्य रूप भी देखने को मिला। दरअसल, फूलो देवी नेताम जब अपने ही खेत में साड़ी को कमर में खोजकर मजदूरों के हाथों से रोपा लेकर खुद ही लगाने लगी तो स्वाभाविक रूप से उनकी ये तस्वीरें “जनता की आवाज़” के एक पाठक ने ली है।

फूलोदेवी नेताम खेत में भी बहुत सलझे हुए किसान की तरह ही रोपा लगा रही थी। उनके साथ अन्य महिला मजदूर भी स्वाभाविक रूप से खेत में काम कर रहे थे। सबसे दिलचस्प बात ये है कि ये रौपा वे किसी फोटो खींचने या खिंचवाने के लिए नहीं लगा रही थी। दरअसल वो जमीन से जुड़ी संवेदनशील नेत्री है, इसलिए कांग्रेस का राष्ट्रीय नेतृत्व उनके कंधे पर ये बड़ी जिम्मेदारी तब दी थी, जब महिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिता रावटे हुआ करती थीं। उस समय श्रीमती रावटे महिला संगठन या अन्य किसी के साथ तालमेल नहीं बैठा पा रही थी, लिहाजा फूलोदेवी जैसी आदिवासी चेहरे पर दांव खेला, आज नतीजा सामने है। दरअसल, बस्तर की इस ब्यूटी क्वीन फूलोदेवी नेताम की प्रदेश की महिलाओं में अच्छी-खासी पकड़ है। छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस में भी बेहतर तरीके से तालमेल बैठाया है। फूलोदेवी पूर्व में जनपद पंचायत अध्यक्ष, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष भी रह चुकी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button