छत्तीसगढ

भारत की इंदिरा चित्र प्रदर्शनी हम सबको एक प्रेरणा देगी : डॉ. चरण दास महंत

रायपुर, 4 दिसंबर। प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित भारत की इंदिरा का चित्र प्रदर्शनी लोगों को आकर्षित कर रहा है। इस प्रदर्शनी को देखने प्रदेश भर के कांग्रेस के बड़े तमाम नेता व कार्यकर्ता रोज पहुँच रहे हैं वहीं स्कूली छात्र-छात्राएँ भी समूह के साथ पहुँच कर इंदिरा जी के इस चित्र प्रदर्शनी को देख उन्हें याद कर रहे हैं।

इस प्रदर्शनी का अवलोकन करने आज पूर्व केन्द्रीय मंत्री छत्तीसगढ़ विधानसभा में अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत, छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक एवं विधायक शैलेष पाण्डेय गांधी मैदान के इस प्रदर्शनी स्थल में पहुँचे थे।

प्रदर्शनी का अवलोकन कर पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत ने कहा, प्रदेश युवक कांग्रेस द्वारा आयोजित की गई यह प्रदर्शनी हम सभी के लिए एक प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि इंदिरा जी ने भारत के लिए जो साल जिया अब जो साल दिया और सहज भाव से देश की समस्या का समाधान किया, उनकी दूरदर्शिता का ही परिणाम था कि बांगलादेश को उन्होंने स्वतंत्रता दिलाई।

इंदिरा जी ने नेहरू जी के आदर्शों एवं गांधी जी के सपनों को साकार करने भारत के निवनिर्माण में योगदान दिया। यह देश के नवजवानों के लिए आज भी एक संदेश है। हम सबका सौभाग्य है कि इंदिरा जी का नेतृत्व इस देश को मिला। महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने कहा कि इस प्रदर्शनी को देख एकात्मिक संतोष हुआ है, वैसे तो इंदिरा जी के बारे में कुछ कहना मतलब सूरज को दीपक दिखाने जैसा है।

उन्होंने कहा, इंदिरा जी जैसा लीडरशिप देश में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में मिलना मुश्किल है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि इंदिरा जी की वजह से ही आज यदि महिलाएँ आगे आई हैं तो यह उनकी ही देन थी। उन्होंने युवक कांग्रेस के इस अनोखे पहल के लिए उन्हें साधुवाद दिया।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा भी आज इस प्रदर्शनी के महत्व को देखते हुए एक सूचना जारी कर सभी कांग्रेस के मंत्री, विधायक एवं कार्यकर्ताओं को अवलोकनार्थ उपस्थित होने का आग्रह किया गया है। ज्ञातव्य हो कि युवक कांग्रेस की इस इंदिरा जी की प्रदर्शनी में रोज कोई न कोई मंत्री व विधायक पहुँच रहे हैं।

केबिनेट मंत्री टी.एस. सिंहदेव, जयसिंह अग्रवाल, डॉ. शिवकुमार डहरिया, विधायकों में शैलेष पाण्डेय, विनोद चन्द्राकर, आशीष छाबड़ा सहित कईयों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके हैं।

पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी भी कल शाम इस प्रदर्शनी में उपस्थित होकर अवलोकन किया था। आज विभिन्न स्कूल के छात्र-छात्राएँ काफी संख्या में उपस्थित होकर इंदिरा जी की चित्रों का दर्शन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button