मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर आल इंडिया प्रोफेशनल कॉंग्रेस छत्तीसगढ़ ने जगह-जगह किए आयोजन, कही बंटे आयुर्वेदिक पौधे तो कही वृद्धाश्रम में बंटा अनाज
रायपुर, 26 अगस्त। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन पर प्रदेश भर में प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस ने विभिन्न जिले में अनेको आयोजन किए। प्रोफेशनल कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने दुर्ग में लगभग 500 आयुर्वेदिक पौधों का वितरण आम लोगों को किया। मुख्यमंत्री निवास रायपुर में 15 पाउंड का केक कटवाया। केक में मुख्यमंत्री बघेल की फोटो के साथ सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लोगो भी लगाया गया था।
मुख्यमंत्री निवास रायपुर में जिले भर से पदाधिकारी प्रदेश अध्यक्ष क्षितिज चंद्राकर के नेतृत्व में मुख्यमंत्री आवास जाकर बधाई दी । छतीसगढ़ प्रोफेशनल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि उनकी टीम प्रदेश भर में स्थित गौठान में चारा पहूंचाने का प्रयास करेगी। उन्होंने बताया कि टीम भी जल्द ही इस दिशा में कदम उठाएगी। सभी लोग मिलकर गौठान में चारा पूर्ती के लिए फंड जारी करेंगे। इसके साथ ही रायपुर की टीम ने स्वर्गीय कुलदीप निगम स्मारक वृद्धाश्रम जाकर अनाज का वितरण किया। जिसमें चावल, गेहूं, खाने का तेल, पोहा, सोयाबीन, तुअर दाल और तीस एन॰95 मास्क शामिल थे। मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष क्षितिज चंद्राकर, उपाध्यक्ष प्रत्युष भारद्वाज,प्रदेश सामव्यक दीप सारस्वत , मुकेश चंद्राकर , शिल्पराज देवांगन, CA रवि ग्वालानी, पुनीत काबरा, सुदीप मेश्रा, सत्यप्रकाश, दुर्गानंद देवांगन उपस्थित थे।