छत्तीसगढ

दिनदहाड़े राजधानी के शंकर नगर में चली गोली

रायपुर। राजधानी में एक बार फिर दिनदहाड़े गोली चली है। इस घटना के बाद से पूरे पुलिस महकमे में खलबली मच गई है। एक मामूली विवाद में रिटायर्ड मिलिट्री मैंन ने कार पर गोली चला दी। जिसके बाद ये बवाल खड़ा हुआ है। सिविल लाइन थाना इलाके में चली यह गोली पूरे राजधानी में गूंज उठी है। हालांकि इस घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई है वही मौके पर सिविल लाइन पुलिस पहुंच गई और जांच पर जूट गई है।

सिविल लाइन थाने के शंकर नगर क्षेत्र में चली गोली

रिटायर्ड मिलिट्री मैंन अरुण बाजपेयी पर राइफल चलाने का आरोप है। बताया जा रहा है कि कुसुम जाजू पति भगोती प्रसाद जाजू की कार पर गोली चली है। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी सुशांत बनर्जी ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। और रायफल जब्त की है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button