Raipur Adarsh ​​Nagar : आदर्श नगर में 28 लाख की लागत से आकांक्षीय शौचालय निर्माण का भूमिपूजन…! दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने दी सौगात

Raipur Adarsh ​​Nagar : आदर्श नगर में 28 लाख की लागत से आकांक्षीय शौचालय निर्माण का भूमिपूजन…! दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने दी सौगात

रायपुर, 10 अक्टूबर। Raipur Adarsh ​​Nagar : नगर निगम रायपुर के जोन क्रमांक 10 अंतर्गत वार्ड 56 आदर्श नगर में नागरिकों के लिए बेहतर स्वच्छता और स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से 28 लाख 20 हजार रुपये की लागत से आकांक्षीय शौचालय का निर्माण किया जाएगा। इस कार्य की शुरुआत शुक्रवार को विधिवत भूमिपूजन के साथ हुई।

रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू, नगर निगम सभापति सूर्यकांत राठौड़, जोन 10 अध्यक्ष एवं पार्षद सचिन बी. मेघानी, जोन कमिश्नर विवेकानंद दुबे और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में कुदाल चलाकर कार्य का शुभारंभ किया।

इस मौके पर विधायक सुनील सोनी ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में नागरिकों को स्वस्थ, स्वच्छ और सुविधायुक्त जीवन देने की दिशा में यह एक बड़ा कदम है। उन्होंने निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य समय-सीमा के भीतर, गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए और इसका सतत निरीक्षण भी सुनिश्चित किया जाए।

यह आकांक्षीय शौचालय न केवल क्षेत्र की जरूरतों को पूरा करेगा, बल्कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत रायपुर शहर को स्वच्छता रैंकिंग में और बेहतर स्थान दिलाने में भी मददगार होगा।

विशेषताएं

  • लागत: ₹28.20 लाख
  • स्थान: वार्ड 56, आदर्श नगर
  • उद्देश्य: स्वच्छ, सुलभ एवं सुविधायुक्त शौचालय सुविधा
  • निर्माण एजेंसी: नगर निगम रायपुर
  • निरीक्षण एवं मॉनिटरिंग: जोन कमिश्नर विवेकानंद दुबे द्वारा सतत निगरानी

स्थानीय नागरिकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए एक “स्वस्थ भविष्य की दिशा में ठोस कदम” बताया।

About The Author

ब्रेकिंग न्यूज़