Guest House Murder : गेस्ट हाउस में 10 साल के प्रेम का खौफनाक अंजाम…! प्रेमिका की गला रेतकर बेरहमी से हत्या…यहां देखें VIDEO

Guest House Murder : गेस्ट हाउस में 10 साल के प्रेम का खौफनाक अंजाम…! प्रेमिका की गला रेतकर बेरहमी से हत्या…यहां देखें VIDEO

शिवपुरी, 01 जनवरी। Guest House Murder : शिवपुरी जिले के नरवर थाना क्षेत्र में बुधवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। अमर शांति गेस्ट हाउस के कमरे में प्रेमी गोकुल कोली ने अपनी प्रेमिका रिंकी कोली की गला रेतकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर महिला का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

प्रेम और विवाद का मामला

जानकारी के अनुसार, मगरौनी चौकी क्षेत्र के इमलिया गांव निवासी गोकुल कोली और रिंकी कोली के बीच करीब 10 साल से प्रेम संबंध थे। दोनों परिवारों के बीच शादी को लेकर बातचीत भी हुई थी, लेकिन शादी नहीं हो सकी। कुछ साल पहले रिंकी की शादी ग्वालियर के एक युवक से कर दी गई। रिंकी दो बच्चों की मां भी बनी, लेकिन पिछले दो वर्षों से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। इसी दौरान उसका मायके आना-जाना बढ़ गया और रिंकी और गोकुल के बीच फिर से बातचीत शुरू हो गई।

कमरे में हुई हत्या

घटना वाले दिन रिंकी अपने मायके में थी। दोनों अलग-अलग बहाने बनाकर सुबह करीब 10 बजे नरवर पहुंचे और अमर शांति गेस्ट हाउस में कमरा किराए पर लिया। कमरे में किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद गोकुल ने ब्लेड से रिंकी का गला रेत दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

आरोपी ने खुद दी सूचना

हत्या के बाद गोकुल खुद गेस्ट हाउस के रिसेप्शन पर पहुंचा और रिसेप्शनिस्ट को घटना की जानकारी (Guest House Murder) दी। इसके बाद डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे से महिला का शव बरामद किया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

About The Author

मध्यप्रदेश