Student Death : बड़ी खबर…पत्ता गोभी का कीड़ा दिमाग तक पहुंचने की आशंका…! छात्रा की मौत…ब्रेन में 20 से ज्यादा गांठ

Student Death : बड़ी खबर…पत्ता गोभी का कीड़ा दिमाग तक पहुंचने की आशंका…! छात्रा की मौत…ब्रेन में 20 से ज्यादा गांठ

लखनऊ/अमरोहा, 01 जनवरी। Student Death : उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक छात्रा की मौत का मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी है। मृतक छात्रा की पहचान इलमा कुरैशी के रूप में हुई है, जो नीट (NEET) की तैयारी कर रही थी और चुचैला कलां गांव की रहने वाली थी।

परिजनों के अनुसार इलमा के सिर में करीब एक महीने पहले तेज दर्द शुरू हुआ था। स्थानीय स्तर पर इलाज कराने के बाद उसे कुछ समय के लिए राहत मिली, लेकिन कुछ दिनों बाद सिरदर्द फिर से बढ़ गया। इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए नोएडा ले गए, जहां एक निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने एमआरआई और सीटी स्कैन कराने की सलाह दी।

जांच रिपोर्ट में छात्रा के दिमाग में कई गांठ (लिज़न) पाए जाने की बात सामने आई। इलाज के दौरान 18 दिसंबर को इलमा की तबीयत अचानक ज्यादा बिगड़ गई, जिसके बाद उसे दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान छात्रा की मौत हो गई।

ब्रेन में 20 से ज्यादा गांठ

डॉक्टरों के हवाले से परिजनों का कहना है कि इलमा के दिमाग में 20 से अधिक गांठ बन गई थीं। चिकित्सकों ने आशंका जताई कि ये गांठ किसी परजीवी संक्रमण के कारण हो सकती हैं। परिजनों का दावा है कि डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि पत्ता गोभी से जुड़ा एक कीड़ा दिमाग तक पहुंच गया था, जिससे यह स्थिति बनी।

वहीं इलमा के पिता ने बताया कि उनकी बेटी को बर्गर और नूडल्स जैसे फास्ट फूड खाने की आदत थी। इस घटना के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

हालांकि, चिकित्सकीय विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे मामलों में संक्रमण के वास्तविक कारणों की पुष्टि विस्तृत मेडिकल जांच और आधिकारिक रिपोर्ट के बाद ही की जा सकती है। फिलहाल यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है और स्वास्थ्य को लेकर सतर्कता की जरूरत पर भी सवाल खड़े कर रहा है।

About The Author

अन्य राज्य