रायपुर, 04 अप्रैल। Birthday Celebration : रायपुर के माना कैंप स्थित शासकीय हिन्दी प्राथमिक शाला में शनिवार को एक सराहनीय पहल देखने को मिली। मुख्य नगर पालिका अधिकारी सौरभ वाजपेयी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर स्कूल में बच्चों के लिए विशेष न्योता भोज का आयोजन कराया।
इस आयोजन में बच्चों को दाल, चावल, मटर पनीर, खीर, पूरी, रायता और आइसक्रीम जैसे स्वादिष्ट व्यंजन परोसे गए। बच्चों ने खुशी के साथ भोजन का आनंद लिया, वहीं स्कूल परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष संजय यादव, उपाध्यक्ष के. ऐबू, पार्षद लीना साहा, अंजना चौधरी, नंदलाल बर्मन सहित नगर पंचायत का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों में उत्साह बढ़ता है और समाज में सकारात्मक संदेश जाता है।


