Social Media : बस्तर में BJP-कांग्रेस की बड़ी तैयारी…! सोशल मीडिया में नई नियुक्तियां…BJP से ब्रिजेश शर्मा जिला सह-संयोजक…Congress ने शादाब अहमद को सौंपी जिम्मेदारी…यहां देखें List

Social Media : बस्तर में BJP-कांग्रेस की बड़ी तैयारी…! सोशल मीडिया में नई नियुक्तियां…BJP से ब्रिजेश शर्मा जिला सह-संयोजक…Congress ने शादाब अहमद को सौंपी जिम्मेदारी…यहां देखें List

जगदलपुर, 04 अप्रैल। Social Media : छत्तीसगढ़ के जगदलपुर और बस्तर जिले में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई हैं। खासतौर पर सोशल मीडिया पर पकड़ मजबूत करने के लिए दोनों दलों ने नई कार्यकारिणी का गठन किया है।

BJP ने बनाई नई टीम

भारतीय जनता पार्टी ने अपनी सोशल मीडिया टीम का विस्तार करते हुए ब्रिजेश शर्मा को जिला सह-संयोजक नियुक्त किया है। इसके साथ ही कुल 11 सदस्यों को टीम में शामिल कर जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

कांग्रेस ने भी किया संगठन विस्तार

वहीं कांग्रेस ने भी संगठन को मजबूत करने के लिए नई नियुक्तियां की हैं। पार्टी ने सोशल मीडिया की जिम्मेदारी शादाब अहमद को सौंपी है।

इसके अलावा जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी ब्लॉकों में प्रभारी और सह-प्रभारियों की नियुक्ति कर संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत किया गया है।

सोशल मीडिया पर बढ़ी सियासी सक्रियता

बस्तर में दोनों प्रमुख दलों द्वारा सोशल मीडिया टीम को मजबूत (Social Media) करना इस बात का संकेत है कि आने वाले समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर राजनीतिक गतिविधियां और तेज होने वाली हैं।

About The Author

छत्तीसगढ राजनीति