नई दिल्ली/सक्ती, 14 अप्रैल। Sakti Boiler Blast Update : छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता पावर प्लांट में हुए दर्दनाक हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से किए गए ट्वीट में कहा गया कि इस हादसे में जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की जाती है और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की गई है। साथ ही यह भी बताया गया कि स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की हर संभव मदद कर रहा है।
पीएम ने राहत की घोषणा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से प्रत्येक मृतक के परिजनों को ₹2 लाख रुपये की एक्स-ग्रेशिया राशि दी जाएगी, जबकि घायलों को ₹50,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

