कवर्धा, 15 अप्रैल। Family Tragedy : कवर्धा में एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। कवर्धा थाना क्षेत्र में एक व्यापारी और उसके परिवार द्वारा जहर सेवन करने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। व्यापारी योगेश जैन, उनकी पत्नी और दो बच्चों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

4 करोड़ रुपये का कर्ज
जानकारी के अनुसार, व्यापारी पर लगभग 4 करोड़ रुपये का कर्ज था। आरोप है कि लेनदारों द्वारा लगातार पैसे लौटाने का दबाव बनाया जा रहा था और धमकियां भी दी जा रही थीं। इसी मानसिक तनाव के चलते व्यापारी ने परिवार सहित यह आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस ने घटनास्थल से तीन पन्नों का एक सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें ₹4 करोड़ के कर्ज़ का ज़िक्र है। इसमें लेनदारों के दबाव का हवाला दिया गया है और आरोप लगाया गया है कि उन्हें धमकियां दी गई थीं। पुलिस इन्हीं आधारों पर जांच कर रही है।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है और सुसाइड नोट (Family Tragedy) को ज़ब्त कर लिया है। वे परिवार के सदस्यों के संभलने का इंतज़ार कर रहे हैं; उनके बयान दर्ज किए जाने के बाद ही आगे की जांच शुरू की जाएगी।


