Indonesia Train Crash : एक ही ट्रैक पर आईं 2 ट्रेनें…! खड़ी ट्रेन से जा टकराई दूसरी ट्रेन…! 14 की मौत 84 घायल

Indonesia Train Crash : एक ही ट्रैक पर आईं 2 ट्रेनें…! खड़ी ट्रेन से जा टकराई दूसरी ट्रेन…! 14 की मौत 84 घायल

नई दिल्ली, 28 अप्रैल। Indonesia Train Crash : जकार्ता के बाहरी इलाके में मंगलवार को एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया, जिसमें दो ट्रेनों की आमने-सामने टक्कर में 14 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 84 लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह हादसा बेकासी तिमुर स्टेशन के पास हुआ, जो जकार्ता से करीब 25 किलोमीटर दूर स्थित है।

सरकारी रेल कंपनी KAI के प्रवक्ता फ्रानोटो विबोवो ने स्थानीय मीडिया को बताया कि अस्पताल रिकॉर्ड के अनुसार 14 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

हादसे के बाद सेना, दमकल विभाग और राष्ट्रीय खोज एवं बचाव एजेंसियां राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। मलबे में फंसे लोगों को निकालने का काम लगातार जारी है।

कैसे हुआ हादसा?

रिपोर्टों के अनुसार, ट्रैक 1 पर एक यात्री ट्रेन खड़ी थी। ठीक उसी समय, पश्चिम दिशा से आ रही एक लंबी दूरी की डीज़ल ट्रेन उसी ट्रैक पर आ गई। दोनों ट्रेनों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि कम्यूटर ट्रेन का पिछला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जांच जारी

अधिकारियों का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। सिग्नल फेल या मानवीय गलती जैसे पहलुओं पर भी जांच केंद्रित है। विस्तृत रिपोर्ट जल्द जारी की जाएगी।

About The Author

travel