BSF DRG Operation : कांकेर में बड़ा नक्सल ऑपरेशन…! 7 IED सहित भारी विस्फोटक बरामद…सुरक्षाबलों ने मौके पर किया नष्ट…बड़ा हमला टला…यहां देखें Video

BSF DRG Operation : कांकेर में बड़ा नक्सल ऑपरेशन…! 7 IED सहित भारी विस्फोटक बरामद…सुरक्षाबलों ने मौके पर किया नष्ट…बड़ा हमला टला…यहां देखें Video

कांकेर, 30 अप्रैल। BSF DRG Operation : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त सर्चिंग ऑपरेशन के दौरान जंगल-पहाड़ी क्षेत्र से भारी मात्रा में विस्फोटक और नक्सली सामग्री बरामद की गई, जिससे एक बड़े हमले की साजिश नाकाम हो गई।

पुलिस के अनुसार 27-28 अप्रैल 2026 को आमाबेड़ा, कोरर, कांकेर और ताड़ोकी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बड़ेधौसा, मानकोट, उपरकोटगांव और जिवलामारी के जंगलों में डीआरजी, जिला पुलिस बल, बीएसएफ और बीडीएस टीम ने संयुक्त अभियान चलाया।

अभियान के दौरान 7 प्रेशर कुकर IED (प्रत्येक करीब 5 किलो), 2 पाइप बम, कोडेक्स वायर, वर्दी कपड़े और इलेक्ट्रिक वायर समेत बड़ी मात्रा में सामग्री बरामद हुई। बीडीएस टीम ने सभी विस्फोटकों को मौके पर ही निष्क्रिय कर सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया।

यह पूरी कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों (BSF DRG Operation) के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में लगातार नक्सल विरोधी अभियान जारी रहेगा ताकि शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे। पुलिस ने नक्सल संगठन से जुड़े लोगों से अपील की है कि वे आत्मसमर्पण नीति का लाभ उठाकर मुख्यधारा में लौटें और बेहतर जीवन अपनाएं।

About The Author

ब्रेकिंग न्यूज़