रायपुर, 01 मई। RTO-ARTO Transfer : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। राज्य सरकार के परिवहन विभाग ने बड़े पैमाने पर तबादला आदेश जारी करते हुए, 20 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
इस आदेश में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (RTO), सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (ARTO) समेत कई अधिकारियों को एक जिले से दूसरे जिले और कुछ को मुख्यालय Nava Raipur में पदस्थ किया गया है।
10 दिन में जॉइनिंग के निर्देश
जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को 10 दिनों के भीतर अपने नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार के इस फ़ैसले को परिवहन व्यवस्था (RTO-ARTO Transfer) में सुधार और प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
देखिये लिस्ट



