Election Results 2026 : आज खुलेंगे EVM के राज…! 5 राज्यों की सत्ता किसके हाथ…? NDA vs विपक्ष…कौन जीतेगा सत्ता की जंग…? बड़े चेहरों की किस्मत दांव पर…8 बजे से शुरू होगी काउंटिंग

Election Results 2026 : आज खुलेंगे EVM के राज…! 5 राज्यों की सत्ता किसके हाथ…? NDA vs विपक्ष…कौन जीतेगा सत्ता की जंग…? बड़े चेहरों की किस्मत दांव पर…8 बजे से शुरू होगी काउंटिंग

नई दिल्ली/कोलकाता/चेन्नई, 04 मई। Election Results 2026 : पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के नतीजे आज घोषित होंगे। सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होते ही साफ होगा कि किस दल की सरकार बनेगी और किसे झटका लगेगा। पढ़ें हर राज्य का अपडेट, सीटों का गणित और बड़े नेताओं की स्थिति।

देश की राजनीति के लिए आज का दिन बेहद अहम है। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे सोमवार सुबह 8 बजे से आने शुरू हो जाएंगे। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती होगी, इसके बाद EVM के वोट खुलेंगे और धीरे-धीरे तस्वीर साफ होने लगेगी।

किसकी साख दांव पर?

इन चुनावों में कई बड़े राजनीतिक दलों की प्रतिष्ठा दांव पर है। बंगाल में ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस चौथी बार सत्ता में वापसी की कोशिश में है। असम में भाजपा तीसरी बार सरकार बनाने की उम्मीद कर रही है। तमिलनाडु में DMK लगातार दूसरी जीत चाहती है। केरल में LDF vs UDF की सीधी टक्कर है। पुडुचेरी में NDA बनाम विपक्ष का मुकाबला दिलचस्प है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मतगणना केंद्रों पर तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। पहली बार QR कोड आधारित एंट्री सिस्टम लागू किया गया है, जिससे केवल अधिकृत लोगों को ही प्रवेश मिलेगा। मोबाइल फोन पर भी सख्त पाबंदी है।

राज्यवार खास बातें

पश्चिम बंगाल: 293 सीटें, 77 काउंटिंग सेंटर, रिकॉर्ड 92.47% वोटिंग।

असम: 126 सीटें, 40 केंद्र, 722 उम्मीदवार।

केरल: 140 सीटें, 883 उम्मीदवार, 15 हजार से ज्यादा कर्मी।

तमिलनाडु: 234 सीटें, 62 केंद्र, 1.25 लाख कर्मी तैनात।

पुडुचेरी: 6 मतगणना केंद्र, कांटे की टक्कर।

फलता सीट पर बाद में काउंटिंग

बंगाल की फलता सीट पर गड़बड़ी के कारण मतदान रद्द कर दिया गया था। यहां 21 मई को दोबारा वोटिंग होगी, इसलिए इस सीट का रिजल्ट आज नहीं आएगा।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि ये नतीजे सिर्फ राज्यों तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि राष्ट्रीय राजनीति की दिशा भी तय करेंगे।

About The Author

चुनाव राष्ट्रीय