TS Singh Deo Statement : छत्तीसगढ़ कांग्रेस में टीएस सिंहदेव ने दिए बड़े संकेत…! PCC अध्यक्ष पद के लिए दिया बड़ा बयान…बोले- भेदभाव कम…? यहां सुनिए VIDEO

TS Singh Deo Statement : छत्तीसगढ़ कांग्रेस में टीएस सिंहदेव ने दिए बड़े संकेत…! PCC अध्यक्ष पद के लिए दिया बड़ा बयान…बोले- भेदभाव कम…? यहां सुनिए VIDEO

सरगुजा, 07 मई। TS Singh Deo Statement : छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने PCC अध्यक्ष बनने की इच्छा जाहिर की है। उन्होंने कहा कि जिम्मेदारी मिलने पर वे सबको साथ लेकर पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे।

टीएस सिंहदेव ने दिखाई PCC अध्यक्ष बनने की इच्छा

कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव की चर्चाओं के बीच वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान सामने आया है। सिंहदेव ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष बनने की इच्छा जाहिर करते हुए संकेत दिए हैं कि यदि पार्टी हाईकमान उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपता है, तो वे इसके लिए तैयार हैं।

मीडिया से चर्चा के दौरान टीएस सिंहदेव ने कहा कि उनकी हमेशा कोशिश रही है कि सभी को साथ लेकर चला जाए और संगठन में भेदभाव कम से कम रहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पार्टी को मजबूत करने के लिए सभी वर्गों और नेताओं से लगातार संपर्क बनाए रखना जरूरी है।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में नए नेतृत्व की चर्चा तेज

सिंहदेव ने कहा, ‘अगर पार्टी मुझे यह जिम्मेदारी देती है, तो मैं पूरी ईमानदारी से काम करूंगा। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि सबको साथ लेकर चला जाए और संगठन में समन्वय बना रहे।’ उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस को प्रदेश स्तर पर मजबूत संगठन खड़ा करने के लिए जमीनी स्तर पर सक्रिय होना होगा। प्रदेश के हर क्षेत्र और हर कार्यकर्ता से संवाद जरूरी है, तभी संगठन मजबूत होगा।

कांग्रेस की राजनीति में हलचल तेज

टीएस सिंहदेव के इस बयान के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में अब PCC अध्यक्ष पद को लेकर चर्चाएं और अटकलें बढ़ गई हैं। माना जा रहा है कि आने वाले समय में कांग्रेस संगठन में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

गौरतलब है कि टीएस सिंहदेव छत्तीसगढ़ कांग्रेस (TS Singh Deo Statement) के सबसे वरिष्ठ और प्रभावशाली नेताओं में गिने जाते हैं। संगठन और सरकार दोनों में उनका लंबा अनुभव रहा है। ऐसे में उनके बयान को कांग्रेस के भीतर नेतृत्व की नई संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है।

About The Author

छत्तीसगढ राजनीति