Police Transfers : छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल! 35 निरीक्षक और SI के तबादले; देखें पूरी लिस्ट किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी

Police Transfers : छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल! 35 निरीक्षक और SI के तबादले; देखें पूरी लिस्ट किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी

रायपुर, 20 अगस्त। Police Transfers : छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर अटल नगर ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के तहत प्रदेश के अलग-अलग जिलों और पुलिस इकाइयों में पदस्थ 35 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है। इनमें पुलिस निरीक्षक और एक उप निरीक्षक शामिल हैं।

तबादला आदेश प्रशासनिक दृष्टिकोण से जारी किया गया है। सभी स्थानांतरित अधिकारियों को वर्तमान पदस्थापना से कार्यमुक्त होकर तत्काल नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

तबादला सूची में कांकेर, सुकमा, राजनांदगांव, रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, गरियाबंद सहित कई जिलों के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। कई अधिकारियों को नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से अन्य जिलों में भेजा गया है, जबकि कुछ निरीक्षकों को पुलिस मुख्यालय की विभिन्न शाखाओं में पदस्थ किया गया है।

About The Author

छत्तीसगढ ब्रेकिंग न्यूज़