Air Show में बड़ा हादसा…! हवा में टकराए दो फाइटर जेट…आसमान में बिखरे विमान के टुकड़े…यहां देखें वायरल VIDEO

Air Show में बड़ा हादसा…! हवा में टकराए दो फाइटर जेट…आसमान में बिखरे विमान के टुकड़े…यहां देखें वायरल VIDEO

वॉशिंगटन, 18 मई। Air Show : अमेरिका के ‘माउंटेन होम एयरफोर्स बेस’ में आयोजित एयर शो के दौरान बड़ा हादसा हो गया, जब दो EA-18G ग्राउलर लड़ाकू विमान हवा में आपस में टकरा गए। हादसे के बाद पूरे एयरबेस को तत्काल लॉकडाउन कर दिया गया और इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना दोपहर करीब 12:30 बजे हुई। करतब दिखाने के दौरान दोनों फाइटर जेट्स अचानक हवा में भिड़ गए, जिसके बाद उनके टुकड़े आसमान में बिखरते दिखाई दिए। हादसे के बाद घटनास्थल से काले धुएं का बड़ा गुबार उठता देखा गया।

बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त हुए दोनों विमान अमेरिकी सेना के अत्याधुनिक EA-18G Growler फाइटर जेट थे, जिन्हें इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर मिशन के लिए इस्तेमाल किया जाता है। हादसे के बाद दोनों जेट एयरबेस से करीब दो मील दूर जाकर गिरे।

बच गई चारों पायलटों की जान

हालांकि इस भयावह हादसे के बीच राहत की खबर यह रही कि सभी चारों क्रू मेंबर्स समय रहते इजेक्ट करने में सफल रहे। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में टक्कर के कुछ सेकेंड बाद आसमान में चार पैराशूट खुलते दिखाई दे रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार, सभी पायलट सुरक्षित हैं।

घटना के बाद रविवार को होने वाले एयर शो के बाकी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। खास बात यह है कि ‘गनफाइटर स्काइज एयर शो’ पूरे 8 साल बाद आयोजित किया जा रहा था और इसकी तैयारियां पिछले दो वर्षों से चल रही थीं। फिलहाल जांच एजेंसियां हादसे के कारणों की पड़ताल कर रही हैं।

About The Author

ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय