IAS Postings : छत्तीसगढ़ के 5 ट्रेनी IAS अफसरों को मिली बड़ी जिम्मेदारी…! केंद्र सरकार ने अलग-अलग मंत्रालयों में किया पदस्थ

IAS Postings : छत्तीसगढ़ के 5 ट्रेनी IAS अफसरों को मिली बड़ी जिम्मेदारी…! केंद्र सरकार ने अलग-अलग मंत्रालयों में किया पदस्थ

रायपुर, 20 मई। IAS Postings : कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DOPT) ने छत्तीसगढ़ कैडर 2024 बैच के पांच ट्रेनी IAS अफसरों की केंद्रीय विभागों में सहायक सचिव पद पर नियुक्ति कर दी है। सभी अधिकारी मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में 25 जून तक 8 सप्ताह के प्रशिक्षण पर रहेंगे।

जारी आदेश के अनुसार अक्षय दोषी को महिला एवं बाल विकास विभाग, क्षितिज गुरूभेले को श्रम एवं रोजगार विभाग, अनिकेत अशोक फड़ताले को औद्योगिक प्रोत्साहन विभाग, टी. अरविंद कुमारन को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग और विपिन दुबे को नवीकरणीय ऊर्जा विभाग में सहायक सचिव के रूप में पदस्थ किया गया है।

बताया जा रहा है कि इस विशेष प्रशिक्षण के बाद सभी अधिकारी मसूरी अकादमी में रिपोर्ट करेंगे, जिसके बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भेजा जाएगा। राज्य में लौटने के बाद सभी अधिकारी परिवीक्षाधीन प्रशिक्षण (Probation Training) शुरू करेंगे।

DOPT द्वारा देशभर के कुल 184 IAS अधिकारियों को विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों (IAS Postings) में नियुक्त किया गया है। इसे प्रशासनिक अनुभव और नीति निर्माण की समझ विकसित करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

About The Author

छत्तीसगढ