ASI Son Death : कोरबा में कबाड़ चोरों ने ASI के बेटे को बेरहमी से की हत्या…! कई हड्डियां टूटी…अंदरूनी अंगों में भी गंभीर चोटें…गिरफ्तारी तक अंतिम संस्कार नहीं करने का ऐलान

ASI Son Death : कोरबा में कबाड़ चोरों ने ASI के बेटे को बेरहमी से की हत्या…! कई हड्डियां टूटी…अंदरूनी अंगों में भी गंभीर चोटें…गिरफ्तारी तक अंतिम संस्कार नहीं करने का ऐलान

कोरबा, 13 जून। ASI Son Death : जिले से एक बेहद दर्दनाक और आक्रोश पैदा करने वाली खबर सामने आई है। पांच दिन पहले कबाड़ चोरों के कथित जानलेवा हमले में गंभीर रूप से घायल हुए एएसआई रामनारायण रात्रे के पुत्र चंद्रमणि उर्फ डब्बू ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल में उपचाररत चंद्रमणि की मौत के बाद परिवार, समाज और स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।

जानकारी के अनुसार, पांच दिन पहले चंद्रमणि अपने मित्र अरविंद राठौर के साथ वाहन से जा रहे थे। इसी दौरान कुछ आरोपियों ने उनका पीछा कर रास्ते में रोक लिया और बेरहमी से मारपीट की। हमले में उनके सिर, सीने, हाथ और पैरों पर गंभीर चोटें आई थीं। मेडिकल जांच में शरीर की कई हड्डियां टूटने और अंदरूनी अंगों को गंभीर नुकसान पहुंचने की पुष्टि हुई थी। हालत बिगड़ने पर उन्हें रायपुर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल

घटना के पांच दिन बीत जाने के बावजूद मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। मृतक एक पुलिस अधिकारी का बेटा था, इसके बावजूद आरोपियों का गिरफ्त से बाहर रहना चर्चा का विषय बना हुआ है।

परिजनों का अल्टीमेटम

चंद्रमणि की मौत के बाद परिजनों और समाज के लोगों ने कड़ा रुख अपनाया है। परिवार का साफ कहना है कि जब तक घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक मृतक का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। मामले को लेकर क्षेत्र में तनाव और आक्रोश का माहौल है। अब सभी की नजर पुलिस की अगली कार्रवाई और आरोपियों की गिरफ्तारी पर टिकी हुई है।

About The Author

छत्तीसगढ ब्रेकिंग न्यूज़