रायपुर, 16 जुलाई। IPS Jayant Vaishnav : छत्तीसगढ़ सरकार ने मुख्यमंत्री सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए IPS जयंत वैष्णव को मुख्यमंत्री सुरक्षा (CM Security) का नया पुलिस अधीक्षक (SP) नियुक्त किया है। सरकार के आदेश के बाद अब मुख्यमंत्री की सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी जयंत वैष्णव संभालेंगे।
गौरतलब है कि इससे पहले IPS हरीश राठौर मुख्यमंत्री सुरक्षा के एसपी के रूप में कार्यरत थे। लेकिन 10 जुलाई को जारी आईपीएस अधिकारियों के तबादला आदेश में हरीश राठौर को कोरिया जिले का पुलिस अधीक्षक (SP) नियुक्त कर दिया गया था। उनके स्थानांतरण के बाद मुख्यमंत्री सुरक्षा के एसपी का पद रिक्त हो गया था।
अब राज्य सरकार ने इस महत्वपूर्ण पद पर IPS जयंत वैष्णव की नियुक्ति कर दी है। मुख्यमंत्री सुरक्षा राज्य की सबसे संवेदनशील सुरक्षा व्यवस्थाओं में से एक मानी जाती है और इस पद पर नियुक्त अधिकारी मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था, सुरक्षा समन्वय और वीवीआईपी प्रोटोकॉल की निगरानी करते हैं। इस नियुक्ति को राज्य सरकार की महत्वपूर्ण प्रशासनिक तैनाती माना जा रहा है।


