School Education : बिलासपुर में शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला…! डॉ. अजय कौशिक को मिला DEO का अतिरिक्त प्रभार…विभाग ने जारी किया आदेश

School Education : बिलासपुर में शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला…! डॉ. अजय कौशिक को मिला DEO का अतिरिक्त प्रभार…विभाग ने जारी किया आदेश

बिलासपुर, 20 जुलाई। School Education : छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने बिलासपुर जिले के शिक्षा प्रशासन से जुड़ा अहम प्रशासनिक निर्णय लिया है। विभाग ने डॉ. अजय कौशिक को जिला शिक्षा अधिकारी (DEO), बिलासपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपने का आदेश जारी किया है। यह व्यवस्था नियमित जिला शिक्षा अधिकारी की नियुक्ति होने तक प्रभावी रहेगी।

जारी आदेश के अनुसार, डॉ. अजय कौशिक, जो वर्तमान में कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, बिलासपुर में सहायक संचालक (मूल पद प्राचार्य) के रूप में कार्यरत हैं, अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ जिला शिक्षा अधिकारी का कार्यभार भी संभालेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह केवल अंतरिम प्रशासनिक व्यवस्था है और नियमित नियुक्ति होने के बाद नया जिला शिक्षा अधिकारी पदभार ग्रहण करेगा।

About The Author

छत्तीसगढ ब्रेकिंग न्यूज़