रायपुर, 20 जुलाई। Transfer List : छत्तीसगढ़ सरकार ने स्कूल शिक्षा विभाग में पदस्थ कर्मचारियों के तबादलों का आदेश जारी कर दिया है। जारी सूची में सहायक ग्रेड-1, सहायक ग्रेड-2, सहायक ग्रेड-3 तथा भृत्य (चपरासी) वर्ग के कर्मचारियों के नाम शामिल हैं। विभाग ने प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए नई पदस्थापनाएं की हैं।
तबादला आदेश जारी होने के बाद संबंधित कर्मचारियों को शीघ्र ही अपने नए कार्यस्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। विभागीय स्तर पर इसे नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा माना जा रहा है।

