Jantar Mantar Protest : जंतर-मंतर पर प्रशासन का बड़ा एक्शन…! बैरिकेड्स की हो रही वेल्डिंग…प्रदर्शनकारियों के लिए नई सीमा तय…बड़ी संख्या में पुलिस-फोर्स तैनात

Jantar Mantar Protest : जंतर-मंतर पर प्रशासन का बड़ा एक्शन…! बैरिकेड्स की हो रही वेल्डिंग…प्रदर्शनकारियों के लिए नई सीमा तय…बड़ी संख्या में पुलिस-फोर्स तैनात

नई दिल्ली, 29 जुलाई। Jantar Mantar Protest : राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। विरोध-प्रदर्शनों के लिए निर्धारित इस स्थल पर लगाए गए बैरिकेड्स को अब वेल्डिंग कर स्थायी रूप से मजबूत किया जा रहा है, ताकि प्रदर्शनकारी तय सीमा से आगे न बढ़ सकें।

प्रशासन की इस कार्रवाई के बीच वामपंथी छात्र संगठनों से जुड़े छात्र भी जंतर-मंतर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई रोकने की मांग उठाई। छात्रों का आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कार्रवाई लोकतांत्रिक अधिकारों के खिलाफ है।

जानकारी के अनुसार, जंतर-मंतर पर पहले भी विरोध प्रदर्शनों के दौरान अस्थायी बैरिकेड्स लगाए जाते रहे हैं, लेकिन अब उन्हें आपस में वेल्डिंग कर स्थायी रूप से मजबूत किया जा रहा है। प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि भविष्य में यदि कोई बड़ा या उग्र प्रदर्शन हो, तो बैरिकेड्स को आसानी से हटाया या तोड़ा न जा सके।

फिलहाल पूरे इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बड़ी संख्या में दिल्ली पुलिस, पैरामिलिट्री फोर्स और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के जवान तैनात हैं। बैरिकेड्स को मजबूत करने का काम भी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जारी है।

प्रशासन की ओर से इस कदम को कानून-व्यवस्था बनाए रखने की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है, जबकि प्रदर्शनकारी संगठन इसे विरोध प्रदर्शनों पर बढ़ती सख्ती के रूप में देख रहे हैं।

About The Author

राष्ट्रीय