AICC Secretary : कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल…! उत्तर प्रदेश के लिए 6 नए AICC सचिव नियुक्त…के.सी. वेणुगोपाल ने जारी की सूची…निवर्तमान सचिवों की छुट्टी…यहां देखें List

AICC Secretary : कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल…! उत्तर प्रदेश के लिए 6 नए AICC सचिव नियुक्त…के.सी. वेणुगोपाल ने जारी की सूची…निवर्तमान सचिवों की छुट्टी…यहां देखें List

नई दिल्ली, 06 अगस्त। AICC Secretary : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उत्तर प्रदेश संगठन को लेकर बड़ा संगठनात्मक बदलाव किया है। पार्टी अध्यक्ष की मंजूरी के बाद 6 नेताओं को तत्काल प्रभाव से उत्तर प्रदेश के AICC प्रभारी के साथ AICC सचिव के रूप में नियुक्त/पुनर्नियुक्त किया गया है। इस संबंध में कांग्रेस के महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल ने आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी की।

इन नेताओं को मिली नई जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश के AICC प्रभारी के साथ सचिव के रूप में नियुक्त/पुनर्नियुक्त नेताओं के नाम:

  • अभिषेक दत्त
  • कुणाल चौधरी
  • जगदीश चंद्र जांगिड़
  • संजीव आर्य
  • वरुण चौधरी
  • अब्दुल हन्नान

निवर्तमान सचिवों के योगदान की सराहना

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के AICC प्रभारी के साथ कार्य कर चुके निम्नलिखित निवर्तमान सचिवों के योगदान की सराहना की है:

  • धीरज गुर्जर
  • नीलांशु चतुर्वेदी
  • प्रदीप नरवाल
  • राजेश तिवारी
  • सत्यनारायण पटेल
  • तौकीर आलम

पार्टी का यह संगठनात्मक फेरबदल उत्तर प्रदेश में आगामी राजनीतिक गतिविधियों और संगठन को मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

About The Author

राजनीति