CGPSC SI Result : CGPSC रिजल्ट में ‘NEWS’ और ‘SPACERANI’ नाम देखकर कांग्रेस ने मचाया हंगामा…! आयोग ने जांच की मांग पर रखा अपना पक्ष

CGPSC SI Result : CGPSC रिजल्ट में ‘NEWS’ और ‘SPACERANI’ नाम देखकर कांग्रेस ने मचाया हंगामा…! आयोग ने जांच की मांग पर रखा अपना पक्ष

रायपुर, 06 अगस्त। CGPSC SI Result : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा जारी सूबेदार, उप निरीक्षक (SI) और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा 2026 के प्रारंभिक परिणाम पर विवाद खड़ा हो गया है। सफल अभ्यर्थियों की सूची में ‘NEWS’, ‘SPACERANI’ और ‘MANBAS’ जैसे नाम सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है। कांग्रेस ने पूरी चयन प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए सरकार पर सवाल उठाए हैं। वहीं CGPSC ने किसी भी गड़बड़ी से इनकार करते हुए कहा है कि सूची में दर्ज सभी नाम वास्तविक हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई सूची

प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद अभ्यर्थियों की सूची के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगे। वायरल सूची के अनुसार, क्रमांक 6074 (रोल नंबर 2402148213) पर अभ्यर्थी का नाम ‘NEWS’, क्रमांक 467 (रोल नंबर 2402105174) पर ‘SPACERANI’ और क्रमांक 93 (रोल नंबर 2402101319) पर ‘MANBAS’ दर्ज है। इन्हीं नामों को लेकर विवाद शुरू हुआ।

341 पदों के लिए हुई थी भर्ती परीक्षा

CGPSC ने 341 पदों पर सूबेदार, उप निरीक्षक और प्लाटून कमांडर की सीधी भर्ती के लिए 12 जुलाई 2026 को राज्य के 33 जिलों के 183 परीक्षा केंद्रों पर प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की थी। आयोग ने 7,301 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया है। मुख्य परीक्षा 24, 25 और 26 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित है।

कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने वायरल सूची साझा करते हुए कहा कि सुशासन का दावा करने वाली सरकार में इस तरह के परिणाम सवाल खड़े करते हैं। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

आयोग ने दी आधिकारिक सफाई

विवाद बढ़ने के बाद CGPSC की परीक्षा नियंत्रक लीना कोसम ने स्पष्ट किया कि संबंधित रोल नंबर वाले अभ्यर्थियों से सीधे संपर्क किया गया है। अभ्यर्थियों ने स्वयं पुष्टि की है कि उनके दस्तावेजों और नाम की स्पेलिंग में कोई त्रुटि नहीं है। आयोग के अनुसार, मेरिट सूची में दर्ज नाम अभ्यर्थियों के वास्तविक नाम हैं और परिणाम पूरी तरह नियमानुसार जारी किया गया है।

About The Author

छत्तीसगढ