Seva Setu बना आमजन का भरोसेमंद साथी, स्वाति आदित्य को समयबद्ध तरीके से मिला आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र

Seva Setu बना आमजन का भरोसेमंद साथी, स्वाति आदित्य को समयबद्ध तरीके से मिला आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र

रायपुर, 6 अगस्त। Seva Setu : छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी पहल सेवा सेतु आम नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाएं सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने में एक प्रभावी माध्यम बनकर उभरी है। इस जनहितैषी पहल की बदौलत सक्ती जिले के जैजैपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम कोटेतरा की निवासी स्वाति आदित्य को निर्धारित समय-सीमा के भीतर उनके आवश्यक प्रमाण पत्र प्राप्त हो गए हैं।

दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिली मुक्ति

आवश्यक दस्तावेज न होने के कारण स्वाति को कई शासकीय कार्यों और महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। सही जानकारी और उचित मार्गदर्शन के अभाव में बार-बार कार्यालयों के चक्कर काटने के बाद भी उनका काम पूरा नहीं हो पा रहा था। इसी दौरान उन्हें श्सेवा सेतु केंद्रश् के बारे में जानकारी मिली, जिसके बाद वे अपने पिता श्री लक्ष्मण प्रसाद के साथ केंद्र पहुंचीं और आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन दिया।

त्वरित ऑनलाइन पंजीयन और मार्गदर्शन

सेवा सेतु केंद्र द्वारा स्वाति के आवेदन का तुरंत ऑनलाइन पंजीयन कर उसे संबंधित विभाग को प्रेषित किया गया। केंद्र के कर्मचारियों ने आवश्यक दस्तावेजों का परीक्षण करते हुए पूरी प्रक्रिया में उचित मार्गदर्शन और समन्वय सुनिश्चित किया।

तहसीलदार ने जारी किए प्रमाण पत्र

निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद जैजैपुर तहसीलदार द्वारा स्वाति आदित्य का स्थायी जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और आय प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया। समयबद्ध प्रक्रिया के तहत सभी दस्तावेज मिल जाने से अब स्वाति को भविष्य में शासकीय योजनाओं और सुविधाओं का लाभ लेने में कोई बाधा नहीं आएगी।

मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन का जताया आभार

समय पर पारदर्शी तरीके से काम पूरा होने पर स्वाति आदित्य और उनके पिता श्री लक्ष्मण प्रसाद ने सेवा सेतु की त्वरित और सुगम कार्यप्रणाली की सराहना की। उन्होंने इस राहत के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं जिला प्रशासन के प्रति सहृदय आभार व्यक्त किया है।

About The Author

छत्तीसगढ